जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में विदाई से पहले ‘रौद्र’ रूप दिखाएगा मानसून, अगले 5-6 दिन में यहां मूसलाधार बारिश

Rain Alert: राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है।
2 min read
Aug 31, 2025
rajasthan heavy rain
Photo- Patrika Network

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में मानसून (Rajasthan Monsoon) विदाई से पहले जबरदस्त मेहरबान है। मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति से होकर गुजर रही है और सक्रिय है। आज एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। ऊपरी वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब व आसपास से लगे पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर सक्रिय है। जिससे पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त को राज्य के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने व मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर (Jaipur Heavy Rain), उदयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी दो-तीन दिन मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में IMD का डबल अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 90 मिनट में अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, करौली, जालौर, जिलों के आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि जयपुर शहर, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, चूरू, नागौर, सिरोही बूंदी, बारां, कोटा, टोंक, झालावाड़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, पाली, अजमेर जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में जमकर बरसा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटो में हनुमानगढ़, दौसा में अतिभारी व सीकर, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, सिरोही, जयपुर, जालौर ,नागौर जिलों के कुछ स्थानों भारी (Heavy Rain in Rajasthan) तथा अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Updated on:
31 Aug 2025 07:02 pm
Published on:
31 Aug 2025 04:33 pm