जयपुर

Good News : राजस्थान के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, दैनिक भत्ते की नई दरें तय, आदेश जारी

Good News : बल्ले-बल्ले। राजस्थान सरकार ने राज्य की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले राजकीय कर्मचारी व अधिकारियों (खिलाड़ी व मैनेजर सहित) के लिए दैनिक भत्ते की दरों में संशोधन किया है।
less than 1 minute read
Rajasthan Officers Employees Players Good News daily allowance new rates fixed order issued
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका

Good News : राजस्थान सरकार ने राज्य की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले राजकीय कर्मचारी व अधिकारियों (खिलाड़ी व मैनेजर सहित) के लिए दैनिक भत्ते की दरों में संशोधन किया है। यह आदेश राजस्थान राज्य खेल परिषद तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं पर लागू होगा।

राजस्थान सरकार ने यह आदेश 27 सितंबर 2023 के आदेशों के अंतर्गत दिए हैं। इस आदेश के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे कि सीनियर/ जूनियर/ सब-जूनियर राष्ट्रीय स्तर, इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं और बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी, ईरानी कप, वर्ल्ड कप, एशिया कप आदि में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब उनके ग्रेड और प्रतियोगिता के स्तर के अनुसार संशोधित दैनिक भत्ता मिलेगा।

पदक पर विशेष वेतन वृद्धि

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर व्यक्तिगत रूप से एक विशेष वेतन वृद्धि एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने पर 2 विशेष वेतन वृद्धि का लाभ देय होगा। विशेष वेतन वृद्धि का लाभ कार्मिक के सेवाकाल में पांच बार से अधिक नहीं होगा।

यह रहेगा भत्ता

ग्रेड पे लेवल 1 से 7 तक- 480 रुपए।
ग्रेड पे लेवल 8 से 10 तक- 570 रुपए।
ग्रेड पे 11 व 12- 900 रुपए व 1130 रुपए।
ग्रेड पे 13 से 15- 1240 रुपए।
ग्रेड पे 16 से 18- 1470 रुपए।
ग्रेड पे 19 व 20- 1690 रुपए।
ग्रेड पे 21, 22 व 23- 1800 व 2030 रुपए।
ग्रेड पे 24- 2250 रुपए।

Updated on:
27 Jul 2025 02:23 pm
Published on:
27 Jul 2025 02:23 pm