जयपुर

​राजस्थान पुलिस की ‘मेगा नाकाबंदी’: एक ही दिन में 15 हजार से अधिक चालान; 25.50 लाख की नगदी और अवैध हथियार बरामद

राजस्थान पुलिस ने अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पूरे प्रदेश में व्यापक नाकाबंदी अभियान चलाया। अतिरिक्त महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) वीके सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान राज्य के सभी रेंज और कमिश्नरेट क्षेत्रों में कुल 1103 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए।
2 min read
Jun 02, 2026
Rajasthan police nakabandi
राजस्थान पुलिस की नाकाबंदी अभियान। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस ने अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और यातायात नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को पूरे प्रदेश में व्यापक नाकाबंदी अभियान चलाया। अतिरिक्त महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) वीके सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान राज्य के सभी रेंज और कमिश्नरेट क्षेत्रों में कुल 1103 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुल 39,984 दुपहिया और 34,888 चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जबकि 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15,083 चालान बनाए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3234, बिना सीट बेल्ट 1648, मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 184, नंबर प्लेट संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले 1653, काली फिल्म लगे वाहनों के 1643 और अन्य श्रेणियों में 6433 चालान शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 385 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

अवैध हथियार, ड्रग्स और भारी नगदी जब्त

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी, जिसके परिणाम स्वरूप 11 वाहन जब्त किए गए और 73 मामले दर्ज किए गए, जिनमें आर्म्स एक्ट के 4, आबकारी अधिनियम के 30, एनडीपीएस एक्ट के 2 और अन्य विशेष एवं स्थानीय कानूनों के 37 मामले शामिल हैं। अभियान के दौरान दर्ज प्रकरणों में 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 163 व्यक्तियों को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

जयपुर रेंज में पांच वाहन और 25.50 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई। भरतपुर रेंज में अवैध रेत परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर और बड़ी मात्रा में देशी शराब पकड़ी गई। कोटा रेंज में अवैध शराब, डोडा चूरा, वाहन और स्पीकर एम्प्लीफायर जब्त किए गए। बीकानेर रेंज में अवैध शराब और वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रेंजवार प्रदर्शन की स्थिति

अभियान में जयपुर रेंज सबसे आगे रही, जहां 2492 चालान बनाए गए। इसके बाद अजमेर रेंज में 2229, भरतपुर रेंज में 2145, उदयपुर रेंज में 2051, कोटा रेंज में 1796, बीकानेर रेंज में 1572 तथा जोधपुर रेंज में 1470 चालान बनाए गए। जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में क्रमशः 990 और 338 चालान किए गए।

जयपुर रेंज ने सबसे अधिक वाहन जांचे

वाहन जांच के मामले में भी जयपुर रेंज अग्रणी रही, जहां 13,589 वाहनों की जांच की गई। उदयपुर रेंज में 12,234, अजमेर में 10,205, भरतपुर में 9,081 तथा जोधपुर रेंज में 8,079 वाहनों की जांच की गई।

Updated on:
02 Jun 2026 06:25 pm
Published on:
02 Jun 2026 06:24 pm
Also Read
View All
जयपुर फैमिली कोर्ट की शर्मनाक व्यवस्था! महिला टॉयलेट पर ताला, पुरुष शौचालय में जाने को मजबूर महिलाएं

Rajasthan Weather Update: राजस्थान से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 4 दिन तक कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश का अलर्ट

Jaipur: एक महीने पहले हुआ पिता का निधन अब पत्नी छोड़ गई साथ, बंदरों से बचने के चक्कर में 2 मंजिल से गिरी महिला की मौत

जयपुर में ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान: फुटपाथ से हटेगा अतिक्रमण, फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग, ई-रिक्शों के लिए भी हुआ फैसला

ग्रीन बेल्ट में पट्टे जारी करने वाले अफसरों की जांच के आदेश, हाईकोर्ट ने गुलाब कोठारी बनाम राजस्थान सरकार मामले का किया उल्लेख