जयपुर

राजस्थान के नए जिले में उलझन के बीच विभाग की बड़ी गलती आई सामने, अब भजनलाल सरकार लेगी एक्शन

Rajasthan New District: गहलोत राज में बनाए गए राजस्थान के नए जिलों में उलझन की बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Oct 07, 2024

Rajasthan Water Supply Department: जयपुर। गहलोत राज में बनाए गए राजस्थान के नए जिलों में उलझन की बीच हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ में जलदाय विभाग ने बड़ी ने गलती कर दी। ऐसे में भजनलाल सरकार अब अधिकारियों पर बड़े एक्शन की तैयारी में है।

दरसअल, बहरोड़ में बिना पानी की लाइन बिछाए ठेकेदार को 11.94 करोड़ का भुगतान कर दिया गया। मामले में लिप्त तत्कालीन अधिशासी और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोटपूतली-बहरोड़ अधीक्षण अभियंता से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांग चुके हैं। लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। इसे राजस्थान सरकार ने गंभीर माना है और कोटपूतली-बहरोड़ अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

ये है पूरा मामला

बता दें कि साल 2013 में बहरोड़ में सुचारू सप्लाई के लिए नलकूपों के पाइप और पंपसेट बदले जाने थे। लेकिन ठेकेदार ने बहरोड़ के तत्कालीन अधिशासी अभियंता अशोक कुमार व सहायक अभियंता रामकिशोर यादव से मिलीभगत कर नलकूप में पुराने पाइप डाल दिए। कई जगह तो पाइप लाइन ही नहीं बिछाई।

उसने डीआई और एचडीपीई पाइप लाइन बिछाना बता कर 11.94 करोड़ रुपए का भुगतान उठा लिया। कोटपूतली-बहरोड़ अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई लेकिन नहीं भेजी गई। इससे दोनों अभियंताओं को आरोप पत्र नहीं दिए जा सके और उन्हें पदोन्नति भी दे दी गई।

Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर