जयपुर

Rajasthan Weather Today: जयपुर में सुबह से ही रिमझिम, आज इन 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: पश्चिम विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2025, 7:23 AM IST
rajasthan rain weather
Photo- Patrika

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। पश्चिम विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के कारण तापमान गिरा है और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले मंगलवार को कोटा सहित हाड़ौती अंचल में प्री-मानसून की जोरदार बरसात हुई है। वहीं, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भैंसरोड़गढ़, प्रतापगढ़, टोंक, डूंगरपुर और भरतपुर में बारिश हुई। अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे और गर्मी से राहत मिली।

यहां सुबह से ही बारिश

राजधानी जयपुर में आज भी सुबह से ही बारिश हो रही है। जिसके चलते बाइक चालकों को आने—जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम खुशनुमा होने से लोगों के चे​हरे खिल उठे। सवाईमाधोपुर के बौंली में भी रातभर रिमझिम के बाद बुधवार सुबह फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके अलावा कई जिलों में बादल छाए हुए है।

जैसलमेर का रहा सबसे अधिक पारा

बारिश के चलते 15 शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री से नीचे चला गया। राज्य में सबसे अधिक दिन का पारा जैसलमेर में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश-आंधी के कारण तापमान गिरा है और लू से भी राहत मिली है।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में आज मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से नमी मिलने के कारण 5 जून को कोटा, जयपुर, भरतपुर के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 6 जून से पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान में 3-5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर मध्य वायुमंडलीय स्तर पर परिसंचरण तंत्र के रूप में सक्रिय है।

Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा