जयपुर

RajasthanWeather Update: दिन में मौसम की गर्माहट तो रात में लुढ़का पारा, जानें गुलाबीनगर में बीती रात कैसा रहा मौसम

बीती रात राजधानी जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। प्रदेश के 8 जिलों में रात में पारा 16 डिग्री से कम रहने पर रात में ठंडक का जोर बढ़ने लगा है।

2 min read
Nov 12, 2024
UP Weather Update

जयपुर। प्रदेश में कार्तिक मास में सर्दी की रंगत अब तक फीकी है। दिन में मौसम में गर्मी है तो, रात में पारे का नर्म मिजाज लोगों को सर्दी के मौसम का अहसास करा रहा है। बीती रात राजधानी जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। शहर में इस बार पहली बार रात में पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दूसरी तरफ प्रदेश के 8 जिलों में रात में पारा 16 डिग्री से कम रहने पर रात में ठंडक का जोर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताहभर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने व उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। जिसके कारण रात और दिन के तापमान में गिरावट होने व सर्दी का जोर बढ़ने की संभावना है।

पिंकसिटी में रात में लुढ़का पारा
राजधानी जयपुर में बीती रात पारा 0.6 डिग्री लुढ़क कर 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शहर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। शहर में आसमान साफ रहने पर दिन में धूप की तपिश अब भी कायम है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहने पर दिन में मौसम का मिजाज गर्म बना रहा है। स्थानीय मौसम केंद्र ने जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर में आज दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है।

कहां कितना रात में रहा तापमान
बीती रात सिरोही जिला 12.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। वहीं हिल स्टेशन माउंटआबू में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। सीकर 14, डबोक 15, फतेहपुर 13.3, जालोर 14.8, अजमेर 12.4, अंता बारां 16.2, करौली 16.6, चूरू 15.4, भीलवाड़ा 14.8, पिलानी 16.8, अलवर 16.8, जोधपुर शहर 17, चित्तौड़गढ़ 17 और धौलपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Published on:
12 Nov 2024 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर