जयपुर

Raju Theth: मुठभेड़ में पुलिस की गोली दो आरोपियों के पांव से आर-पार निकली, दर्द से कहरा उठे

राजू ठेहट की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद रविवार दोपहर में सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Dec 04, 2022
raju_thehat_update.jpg

Raju Theth Murder case Update : जयपुर। राजू ठेहट की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद रविवार दोपहर में सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

आरोपी जतिन वर्मा और सतीश को लेकर पुलिस झुंझुनूं से दोपहर सवा दो बजे ट्रोमा सेंटर पहुंची। उनको इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान दोनों आरोपियों की चीख निकल गई।

परीक्षण बाद उन्हें ऑब्जरर्वेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पांव में गोली नहीं मिली है। हड्डी फ्रेक्चर हुई है। सतीश के दाएं पांव की जांघ व जतिन के घुटने के नीचे गोली आर-पार हो गई। दोनों आरोपियों की सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार आरोपियों को कम से कम तीन दिन तक भर्ती रखा जाएगा।

नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े
गौरतलब है कि शनिवार सुबह गोली मारकर फरार हुए शूटर्स को पुलिस ने दो अलग- अलग जगहों पर पकड़ा है। इनमें सीकर के नीमकाथाना का जोरावाली ढाणी निवासी मनीष उर्फ बच्चिया जाट (25) पुत्र पप्पुराम व खंडेला का बामरडा जोहडा निवासी कालूराम गुर्जर (28) विक्रम गुर्जर पाटना थाना इलाके के डाबला गांव के खेतों से पकड़ा। जबकि हरियाणा के ढाढवा निवासी सतीश मेघवाल (40) पुत्र महीपाल तथा जतिन (24) पुत्र रतन सिंह सहित एक नाबालिग को झुंझुनूं की मालाखेत की पहाडिय़ों से हिरासत में लिया गया।

Updated on:
04 Dec 2022 06:33 pm
Published on:
04 Dec 2022 06:33 pm