जयपुर

Good News: जयपुर का ये होटल बना वर्ल्ड का नंबर-1 होटल

World's Number One Hotel: पर्यटन, मेहमाननवाजी, मेहमानों की पसंद के हिसाब से होटलों में सुविधाएं देने के मामले में राजस्थान पूरी दुनिया में सिरमौर बन गया है। प्रतिष्ठित ट्रेवल साइट ट्रिप एडवाइजर ने जयपुर के रामबाग पैलेस होटल को ट्रेवलर च्वाइस अवॉर्ड-2023 से नवाजते हुए विश्व का नंबर-1 होटल घोषित किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2023, 2:34 PM IST
rambagh_hotel.jpg

Rambagh Palace: पर्यटन, मेहमाननवाजी, मेहमानों की पसंद के हिसाब से होटलों में सुविधाएं देने के मामले में राजस्थान पूरी दुनिया में सिरमौर बन गया है। प्रतिष्ठित ट्रेवल साइट ट्रिप एडवाइजर ने जयपुर के रामबाग पैलेस होटल को ट्रेवलर च्वाइस अवॉर्ड-2023 से नवाजते हुए विश्व का नंबर-1 होटल घोषित किया है। साइट की ओर से 1 जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच दुनिया के 15 लाख होटलों में ठहर चुके मेहमानों से होटल की लोकेशन, स्वच्छता, सेवाओं और वेल्यू के आधार पर रेटिंग दी गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सबसे बड़ी शादी का गिरा डोम, बाल-बाल बचे अशोक गहलोत के मंत्री, एलईडी, फ्रिज सहित सब क्षतिग्रस्त


दुनियाभर से होटल रामबाग पैलेस में ठहरने के बाद मेहमानों ने होटल की लोकेशन के लिए 4.8, साफ-सफाई के लिए 4.9, सेवाओं के लिए 4.8 और वेल्यू के लिए 4.6 रेटिंग दी। मेहमानों से मिले फीडबैक के व्यापक स्तर पर विश्लेषण के बाद ट्रिप एडवाइजर ने रामबाग होटल को यह रैंकिंग दी। रामबाग पैलेस होटल ताज एंड रिसोर्ट्स और पैलेस का ही एक हिस्सा है। दुनिया भर से होटल में आए मेहमानों ने होटल के सुईट, पोलो, बार और हाई टी को सर्वाधिक पसंद किया है। इसके साथ ही जयपुर के होटल सेजेंट बीएल को न्यू होटेस्ट होटल्स की श्रेणी में चौथी रैंक में रखा है।

Published on: