जयपुर

सेना में 14 वर्ष सेवा दी, रिटायर होने पर ज्वाइन की एविएशन कंपनी, पत्नी भी सेना में अफसर, 4 महीने पहले हुए जुड़वा बच्चे

Kedarnath Helicopter Crash : सबसे दुखद बात यह है कि राजवीर सिंह चौहान के घर चार महीने पहले ही जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में पायलट हैं।
less than 1 minute read
Jun 15, 2025
Feature image
पायलट राजवीर सिंह की तस्वीर, हादसे के बाद बचाव कार्य जारी, फोटो - पत्रिका

Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की ओर जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार को गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट जयपुर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से राजस्थान सहित सैन्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

राजवीर सिंह चौहान भारतीय सेना में 14 वर्षों तक सेवा दे चुके थे। वे लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना से रिटायर होने के बाद उन्होंने हाल ही में आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर वही था, जिसे राजवीर सिंह उड़ा रहे थे।

सबसे दुखद बात यह है कि राजवीर सिंह चौहान के घर चार महीने पहले ही जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था। उनकी पत्नी दीपिका चौहान भी सेना में पायलट हैं। एक सैन्य परिवार का यह नुकसान पूरे देश को झकझोर देने वाला है। हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हादसे के समय मौसम की स्थिति भी अनुकूल नहीं बताई गई।

राज्यसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई जनप्रतिनिधियों और सैन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का नुकसान है।

Updated on:
15 Jun 2025 11:28 am
Published on:
15 Jun 2025 11:28 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: ‘OBC आंकड़े आने के एक सप्ताह में ले लेंगे फैसला’, मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया पंचायत चुनाव का ‘रोडमैप’

Rajasthan Football : राजस्थान कब बनेगा फुटबॉल में राष्ट्रीय चैंपियन? जानें अब तक की एकमात्र उपलब्धि

राजस्थान में ट्रांसफर लिस्ट पर नया विवाद; मंत्री-ब्यूरोक्रेसी के बीच खुलकर सामने आए मतभेद, जानें किस विभाग में कितने तबादले

राजस्थान में लोकसभा सीटें बढ़ने की सुगबुगाहट, हनुमान बेनीवाल और दुष्यंत सिंह की सीटों में फेरबदल संभव, सचिन पायलट के भी खुलेंगे रास्ते! 

Jaipur RTO Action: बस में बैठने से पहले जरा ठहरिए… कहीं आपकी सीट के आगे भी बंद हो ‘बचने का रास्ता’?