जयपुर

Job 2024: राजस्थान के इन 31 मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि आज, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया

Medical Govt Jobs 2024: राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सभी पात्र सीनियर प्रोफेसर और प्रोफेसर इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन समिति की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 8:57 AM IST
Feature image

Medical College Hospitals vacancy: राज्य सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में रिक्त चल रहे अधीक्षक पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर शाम 7 बजे तक रखी गई है। यह प्रक्रिया अब 31 अस्पतालों के लिए होगी। इससे पहले केवल सवाईमानसिंह मेडिकल कॉलेज के आठ संबद्ध अस्पतालों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया की गई थी, जिसे इंटरव्यू के बाद निरस्त कर दिया गया था।

पात्रता और चयन प्रक्रिया


अधीक्षक पद के लिए आवेदन पात्रता भी जारी कर दी गई है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सभी पात्र सीनियर प्रोफेसर और प्रोफेसर इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन समिति की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन अस्पतालों के लिए होगी नियुक्ति

  • जयपुर: एसएमएस, सुपर स्पेशियलिटी, जेकेलोन, गणगौरी, कांवटिया, सेठी कॉलोनी, बनीपार्क और राज्य कैंसर संस्थान
  • अजमेर: जेएलएन, सैटेलाइट अस्पताल
  • बीकानेर: पीबीएम मर्दाना अस्पताल, एसडीएम सैटेलाइट, राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगाशहर, सुपर स्पेशियलिटी
  • जोधपुर: मथुरादास माथुर अस्पताल, महात्मा गांधी, सैटेलाइट चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जिला अस्पताल पावटा, टांक राजकीय सैटेलाइट अस्पताल, राजकीय जिला अस्पताल महिला बाग और प्रताप नगर
  • कोटा: एमबीएस, जेकेलोन, नवीन चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, सुपर स्पेशियलिटी
  • उदयपुर: महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल, सुंदर सिंह भंडारी जिला अस्पताल चांदपोल, खेमराज कटारा सैटेलाइट अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी
Updated on:
6 Nov 2024, 8:57 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण के बाद भाजपा-कांग्रेस ने तेज की चुनावी रणनीति, दोनों ही दलों ने झोंकी ताकत

Rajasthan Panchayat Election: ‘पंचायत टिकटों के मालिक हैं विधायक, संगठनों-कार्यकर्ताओं के ताले लगा दो’, टिकट वितरण पर भड़के कांग्रेस नेता सीताराम लांबा

Bikaner House News: अचानक क्यों सुर्ख़ियों में है रॉबर्ट-प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा का ‘बीकानेर हाउस’ विवाद?

Rajasthan Accident: राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 4 श्रद्धालुओं की मौत