
Petrol Price Today: भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जिओ बीपी नामक निजी कंपनी ने अपने पेट्रोल पंप पर "हैप्पी आवर्स" स्कीम शुरू की है, जिसमें दोपहर के समय पेट्रोल 3 रुपये सस्ता मिल रहा है यानी जहां बूंदी में पेट्रोल की कीमत 104.94 रुपए प्रतिलीटर है वहीं हैप्पी आवर्स में आपको 101.94 रुपए प्रतिलीटर में मिलेगा। यह ऑफर देशभर में कंपनी के सभी पेट्रोल पंप पर लागू है।
बूंदी के पेट्रोलपंप डीलर ने बताया कि 28 अक्टूबर से शुरू हुई यह स्कीम 19 नवंबर तक लागू रहेगी और इसके तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल पर 3 रुपये की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम देशभर में सभी जगहों पर चल रही है, जहां कंपनी के 1500 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन हैं।
कोटा जिले अनंतपुरा इलाके के अलावा ढाबादेह और रामगंजमंडी में भी एक फिलिंग स्टेशन है। वहीं बूंदी सिटी में 1 पेट्रोल पंप और 2 पेट्रोल पंप केशोरायपाटन और तालेड़ा में स्थित है। साथ ही झालावाड़ में झालावाड़ सिटी, रायपुर, खानपुर, अकलेरा और पचपहाड़ में कंपनी का पंप है। वहीं बारां जिले के शाहबाद इलाके में नेशनल हाइवे 27 पर पहाड़ी और कुशालपुरा में भी कंपनी का पेट्रोल पंप है।
Updated on:
15 Nov 2024, 3:21 PM IST
Published on:
5 Nov 2024, 4:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.