7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi : कैटवॉक प्रतियोगिता में छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति

राजकीय कन्या महाविद्यालय में सरगम सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों में संगीत की मधुर धुनों पर कैटवॉक करते हुए मंच पर शानदार प्रस्तुति दी।

less than 1 minute read
Google source verification
कैटवॉक प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति

बूंदी. कन्या महाविद्यालया में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं .

बूंदी. राजकीय कन्या महाविद्यालय में सरगम सांस्कृतिक महोत्सव के तहत शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में कैटवॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों में संगीत की मधुर धुनों पर कैटवॉक करते हुए मंच पर शानदार प्रस्तुति दी।


कैटवॉक प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं से निर्णायक मंडल द्वारा सवाल-जवाब किए गए, जिनमें उनके आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता और मंचीय कौशल का परिचय दिया।


कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। छात्राओं ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया तथा कार्यक्रम में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।


प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। मंच संचालन समग्र प्रभारी डॉ. बीरमदेव के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में माधवी वर्मा ने प्रथम रानी वर्मा ने द्वितीय और भाग्यश्री मेहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरगम-2025 के तहत शनिवार को एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।