जयपुर

Jaipur News: ऑनलाइन गेम में हारा युवक तो रची खुद के किडनैपिंग की साजिश, पिता से मांगी फिरौती; फिर ऐसे खुला राज  

Jaipur Crime News: मैसेज में लिखा था कि उसका अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Mar 10, 2025
kidnap
सांकेतिक तस्वीर: पत्रिका

Jaipur News: कालाडेरा। ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचकर 5 लाख रुपए की मांग कर अपने परिजनों व पुलिस को परेशान कर दिया। बाद में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक को जयपुर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने उसे झूठी सूचना देकर पुलिस को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि दो दिन पहले कालाडेरा के सहरिया कॉलेज के पास निवासी युवक के पिता कालूराम सैनी ने थाने में शिकायत दी कि उसके पुत्र सुभाष सैनी ने खुद के मोबाइल से पिता को मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था कि उसका अपहरण हो गया है और अपहरणकर्ता 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग कर रहे हैं।

साथ ही यह भी धमकी दी कि पुलिस को बताने पर जान से मार देंगे। इस पर पुलिस ने मामला अपहरण के होने के चलते गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की दो टीमों का गठन किया। बाद में टीमों ने युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवक को जयपुर के बाइस गोदाम इलाके से दस्तयाब कर थाने लाई।

बाद में पुलिस ने अपहरण की सूचना की तकनीकी जांच की और युवक से सताई से पूछताछ की गई तो युवक ने सच बता दिया। उसने स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने व पैसे मांगने वालों का लगातार तकाजा होने के चलते यह साजिश रची थी। परिवार से पैसे वसूलने के लिए उसने यह कदम उठाया। इस पर पुलिस ने आरोपी सुभाष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
10 Mar 2025 10:21 am
Published on:
10 Mar 2025 10:19 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें