जयपुर

PAK गोलीबारी में राजस्थान के तीन BSF जवान शहीद, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त

PAK गोलीबारी में राजस्थान के तीन BSF जवान शहीद, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त

less than 1 minute read
Jun 13, 2018

जयपुर/ जम्मू।

राजस्थान के लिए बुधवार के 'पावन' दिन की शुरुआत बुरी खबरों के साथ हुई। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुई गोलीबारी में राजस्थान के तीन सपूत शहीद हो गए। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में जयपुर के जितेंद्र सिंह, सीकर के रामनिवास और अलवर के हंसराज गुर्जर वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें

भारत में भू-माफियाओं का जुल्म सह रहे पाक विस्थापितों के लिए आई ये खुशखबरी, पढ़ें ये खबर


जानकारी के मुताबिक़ पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार की रात गोलीबारी की। इस हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक (बीएसएफ) राम अवतार ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पार से रामगढ़ सेक्टर में चंबलियाल सीमा चौकी पर रात करीब साढ़े दस बजे गोलीबारी शुरु की। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। गोलीबारी रात दो बजे तक चलती रही।

सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी रूक-रूक कर अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में एक सहायक कमांडेंट रेंक के अधिकारी और तीन जवान शहीद हो गए। शहीद बीएसएफ जवानों की पहचान सहायक कमांडेंट जतिन्द्र सिंह, सिपाही हंस राज, एएसआई राम निवास और एसआई जंताल के रुप में की गई है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गत 29 मई को सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की बैठक केे बाद संघर्षविराम उल्लंधन की यह दूसरी बड़ी घटना है। उस बैठक में दोनों ओर से सीमा पर शांति बहाल करने की सहमति जताई गई थी।

ये भी पढ़ें

तीन साल के बेटे को क्या पता था कि आखिरी बार मिल रहा है पिता का प्यार, कल एक साथ था पूरा परिवार
Published on:
13 Jun 2018 01:23 pm
Also Read
View All