जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, जानें 7-8-9 फरवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction। जानें 7-8-9 फरवरी को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
2 min read
Weather Update Meteorological Department New Prediction know how Rajasthan Weather on 7-8-9 February IMD

Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजस्थान का मौसम 7-8-9 फरवरी को कैसा रहेगा? तो मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 7-8-9 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिन का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस घटने की संभावना है।

फ़तेहपुर में रहा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर (AWS) में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे राज्य में मौसम शुष्क रहा है। जयपुर एवं कोटा संभागों में शीतलहर दर्ज की गई।

हवा में आर्द्रता 37 से 100 प्रतिशत दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 08.30 IST पर दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 37 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

3 दिन ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
7 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
8 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क
9 फरवरी - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।

मौसमी बीमारियों की जकड़न में आ रहे लोग

बीते एक सप्ताह से मौसम में हुए परिवर्तन पर दिन का तापमान बढ़ने व रात में ठंड का असर जारी रहने से लोग मौसमी बीमारियों की जकड़न में आ रहे हैं। इससे बुखार, खांसी-जुकाम होने की संभावना बढ़ गई है। कोहरे से दृश्यता में कमी होने के कारण वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।

Updated on:
06 Feb 2025 02:37 pm
Published on:
06 Feb 2025 02:37 pm