
Banswara News : बांसवाड़ा जिला खेल स्टेडियम में वॉकिंग और जॉगिंग करने के लिए अब 1 मार्च से पैसे देने होंगे। इस संबंध में पे एण्ड प्ले स्कीम के तहत राज्य क्रीड़ा परिषद ने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत वॉकिंग, जॉगिंग ट्रेक पर घूमने के लिए आने वाले व्यक्तियों से प्रतिमाह 300 रुपए शुल्क लिया जाएगा। लेकिन त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक, वार्षिक शुल्क एक मुश्त जमा करवाने पर क्रमश: 10, 25 एवं 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों से भी शुल्क लेने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए खेलों को तीन कैटेगरी में बांटा गया हैं। प्राप्त आय से स्टेडियम में साधन-सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।
तीनों कैटेगरी में शामिल किसी भी खेल के खिलाड़ी जो राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने हैं उन्हें छूट दी गई है। ये खिलाड़ी निशुल्क प्रैक्टिस कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने बताया कि पे एण्ड प्ले स्कीम 1 मार्च 2025 से लागू होगी। प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य लाभ लेने आने वाले खिलाडिय़ों और आमजन को आवेदन भर कर कार्यालय जिला खेलकूद प्रशिक्षण पर जमा करवा करवा कर पहचान पत्र बनवा सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेलकूद प्रशिक्षण से प्राप्त कर सकते हैं।
कैटेगरी - अ
1- लॉन टेनिस
2- बैडमिन्टन
3- टेबल-टेनिस
इतना लगेगा शुल्क :
नवीन खिलाड़ी 500 रुपए प्रतिमाह (प्रतिदिन/ प्रति घंटा)
शौकिया/नॉनप्लेयर 1500 रुपए प्रतिमाह (प्रतिदिन/प्रति घंटा)
कैटेगरी - ब
1- एथलेटिक्स
2- हॉकी
3- तीरन्दाजी
इतना लगेगा शुल्क :
आरभकर्ता/ नवीन खिलाड़ी 300 रुपए प्रतिमाह (प्रतिदिन/ प्रति घंटा)
शौकिया/नॉनप्लेयर 1000 रुपए प्रतिमाह, (प्रतिदिन/ प्रति घंटा)
कैटेगरी - स
1- खो-खो
2- कबड्ड़ी
3- हैण्डबॉल
इतना लगेगा शुल्क :
आरभकर्ता/ नवीन खिलाड़ी 200 रुपए प्रतिमाह (प्रतिदिन/प्रति घंटा)।
शौकिया/नॉनप्लेयर 500 रुपए प्रतिमाह (प्रतिदिन/प्रति घंटा)।
Updated on:
6 Feb 2025, 10:56 AM IST
Published on:
6 Feb 2025, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.