4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा के कलिंजरा बायपास पर शराब से भरी पिकअप पलटी, बोतलें लूटने की मची होड़

कलिंजरा बायपास पर मंगलवार रात शराब से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 4 Nov 2026, 7:25 AM IST

Banswara Liquor Pickup Accident

पिकअप पलटने के बाद बिखरी शराब की ​बोतलें। फोटो: पत्रिका

बांसवाड़ा। कलिंजरा बायपास पर मंगलवार रात शराब से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। वहीं, वाहन पलटते ही मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला कि राहगीरों और आसपास के लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर शराब की बोतलें लेकर मौके से निकल गए।

घटना रात करीब 9 बजे रॉयल होटल के पास की है। जानकारी के अनुसार, शराब से भरी पिकअप बांसवाड़ा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिकअप में शराब की बोतलें भरी होने की जानकारी मिलते ही कुछ लोग उन्हें निकालने में जुट गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले बोतलें उठाने की होड़

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में शराब की बोतलें उठाने की होड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई लोग पिकअप से बोतलें निकालकर ले जाने लगे। अंधेरा होने के कारण कुछ लोग बोतलें लेकर आसानी से निकल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाने का प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद शराब की बोतलें उठाने का सिलसिला जारी रहा।

जेसीबी की मदद से हटवाई पिकअप, दूसरी गाड़ी में भरी बची शराब

हादसे के बाद पिकअप को सड़क से हटाने के लिए जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद ली गई। वाहन को सड़क किनारे करवाया गया। इसके बाद पिकअप में बची हुई शराब की बोतलों को मजदूरों की सहायता से एकत्रित किया गया और दूसरी गाड़ी में भरवाया गया। हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सरकारी दुकान की शराब होने की चर्चा

मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही कि पिकअप में भरी शराब सरकारी दुकान की थी। हालांकि, शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कलिंजरा थानाधिकारी तेजूसिंह ने बताया कि मतदान पेटियां जमा करवाने की ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण उन्हें घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़