चांदी की कीमतों में गिरावट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जनवरी में इसका भाव करीब 4.25 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो एक नवंबर को गिरकर करीब 1,80,590 रुपए रह गया। यानी रिकॉर्ड स्तर से 55 फीसदी से ज्यादा की गिरावट। अक्टूबर में करीब 2.55 लाख रुपए प्रति किलो चल रही चांदी महज एक महीने में करीब 75 हजार रुपए सस्ती हो गई। हालांकि हाल के निचले स्तर 1.80 लाख रुपए से उबरकर चांदी फिर 1.85 लाख रुपए के आस-पास पहुंची है। सोना भी करीब 1.92 लाख रुपए के उच्चतम स्तर से गिरकर 1,40,800 रुपए के निचले स्तर तक पहुंचा और फिलहाल करीब 1,41,200 रुपए चल रहा है।