1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर: पूर्व सांसद की पुत्रवधू और पूर्व MLA की पत्नी हारीं, हेल्थ अफसर की जीत ने चौंकाया

बांसवाड़ा पंचायती राज चुनाव 2026 का बिगुल बजने के साथ ही गांवों की चबूतरों पर रोज जम रही चुनावी चौपालों में चल रही चर्चाओं को आखिरकार विराम लग गया। ग्राम पंचायतों को छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपने मुखिया मिल गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:02 PM IST

banswara panchayat election result 2026

बीजेपी के पूर्व सांसद मानशंकर निनामा की पुत्रवधू लक्ष्मी (पत्रिका फोटो)

Banswara Panchayat Election Result 2026: बांसवाड़ा पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के गांवों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। गांव का सरपंच बनने का सपना लेकर उतरे कई उम्मीदवार परिवार के राजनीतिक रसूख और बड़े नामों के सहारे भी चुनावी नैया पार नहीं कर सके। चुनावी मैदान में उतरे ऐसे कई दिग्गजों को ग्रामीणों ने अपने वोट से जवाब देते हुए चुनावी मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे थे, जिनके परिवार से पूर्व में कोई विधायक, प्रधान अथवा जिला परिषद सदस्य रह चुका है। इन्होंने अपने बड़े नाम के दम पर चुनाव जीतने की पूरी रणनीति बनाई थी, लेकिन गांव के मतदाताओं ने विकास के नाम पर वोट देकर सभी को आइना दिखाया।

लाख कोशिशों के बावजूद ये दिग्गज हारे चुनाव

चार पंचायत समितियों में सरपंच पद के लिए चुनाव लड़े प्रत्याशियों की बात करें तो कानजी का गढ़ा ग्राम पंचायत में भाजपा के पूर्व सांसद मानशंकर निनामा की पुत्रवधू लक्ष्मी पत्नी देवीलाल निनामा चुनाव मैदान में थीं। यहां अंजली पत्नी अर्जुन और वसुंधरा पत्नी बंशीधर निनामा के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय रहा। परिणाम में अंजली ने 729 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और निकटतम प्रतिद्वंद्वी वसुंधरा को हराया। पूर्व सांसद की पुत्रवधू लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं।

इसी तरह ओडवाडिया ग्राम पंचायत में भाजपा के पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा की पत्नी कन्या कुमारी सहित आठ प्रत्याशियों ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा। यहां मीरा पत्नी लालशंकर ने 411 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशा डामोर को हराया। कन्या कुमारी छठे स्थान पर रहीं।

इसी प्रकार गनोड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोरदा में सरपंच पद के चुनाव में बीएपी जिलाध्यक्ष प्रभुलाल बुझ की पत्नी मनीषा बुझ को हार का सामना करना पड़ा। प्रतिद्वंद्वी सुगना खराड़ी ने उन्हें 213 मतों से हराया। सुगना हाल ही में आरएएस से आईएएस बने महावीर खराड़ी की भतीजे की बहू हैं। सुगना को 1345, जबकि मनीषा को 1132 वोट मिले।

वहीं, छोटी सरवन की ग्राम पंचायत वाकतालाब से भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेश कटारा के भाई सुरेश कटारा ने चुनाव लड़ा, जिन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा।

इनकी जीत ने चौंकाया

सीएचओ से बने सरपंच: घाटोल ग्राम पंचायत में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की संविदा की नौकरी छोड़कर सरपंच के चुनाव में उतरे अमृत निनामा को ग्रामीणों ने जीत का ताज पहनाया। चुनाव परिणाम में अमृत को 4617 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौतम को 892 वोट ही मिल पाए। वहीं, तलवाड़ा की वांका ग्राम पंचायत और गनोड़ा पंचायत समिति की बड़लिया ग्राम पंचायत में मां और बेटी दोनों ने सरपंच पद पर जीत दर्ज की। वांका ग्राम पंचायत से संतु देवी सरपंच बनीं, वहीं बड़लिया ग्राम पंचायत से उनकी बेटी रेखा कटारा सरपंच बनीं। वहीं, ग्राम पंचायत कटुम्बी से भाजपा के प्रदेश एसटी मोर्चा में सोशल मीडिया प्रभारी परमेश्वर मईड़ा की भाभी चुनाव जीतीं।

पंचायत समिति गनोड़ा

क्र.पंचायतसरपंच
1सोनमगरीप्रियंका
2जगपुरामणु
3डिंडोरियाभोगीलाल
4अमरसिंह का गड़ाकमला
5नागवालानरसादेवी
6भोयरहीरालाल अहारी
7मोटागांवममता निनामा
8बिछावाड़ामांगीलाल डामोर
9कराणासंजय कटारा
10मोटाकाड़ाआशा
11लाबापाड़ागीता सोलंकी
12गनोड़ाकूकदेवी कटारा
13चिरोलाहजनदेवी
14भुवासाकन्हैयालाल
15चिरावाला गड़ाअमृतलाल
16ईसरवाड़ागौतमलाल
17निचली मोरड़ीभारत
18बड़लियारेखा
19चंदूजी का गड़ागोविंद
20मुंगाणानानकी
21दौलतसिंह का गड़ाप्रवीण
22बस्सीआड़ागणेशलाल
23दुकवाड़ामंशा
24बोरदासुगना खराड़ी
25बामनवाड़ारिना निनामा
26दुदकागीता

पंचायत समिति घाटोल

क्र.पंचायतसरपंच
1कालीमगरीभरत डोकी
2डामलआशीषकुमार
3बूरियाभगवतीकुमारी
4देलवाड़ा लाकियादीपशंकर डोकी
5देलवाड़ा रावणाराजेश बरगोट
6रघुनाथसिंह का गड़ाराजू
7रूजियाकालूराम
8हिमतसिंह का गड़ासीमा
9ठिकरिया चंद्रावतनानजी खराड़ी
10कनपुरापूंजीलाल
11बड़ानाबालचंद्र
12ओडवाड़ियामीरा
13पड़ौली राठौड़सुकणा डामोर
14पड़ौली गोर्धनलक्ष्मणलाल
15देवदाआशा
16घाटोलअमृतलाल निनामा
17कानेलाकन्ना
18कड़वाआमरीरिना पाण्डेर
19बिजोरमोहनलाल
20जेदलाअनिल मईड़ा
21सेनावासाशिल्पा
22कुवानियाकल्पना डामोर
23हनुमानपुरामीना मईड़ा
24भमरवाड़सोनी
25अमरथूनलीला चरपोटा
26चड़लारेणुका खांट
27नरौतो की गोजनारायणलाल
28सोमपुररामलाल सारेल
29गोरछाकिरपा
30भूंगड़ाअंजना
31वाजगुनकांता
32गोलियावाड़ाचन्द्रप्रकाश डामोर
33लबेरियारकमी
34झरकनियामणी
35बिलवा घाटीवडलाज्योतिका
36सविनियामणीलाल
37हावड़ीडाली
38नाथजी का गड़ासुरमा पारगी
39खेरवाकचरूलाल
40पाडलापन्नालाल
41मियासापदमकुमार
42मुडसेललक्ष्मणलाल
43हिलेजमीरा
44कानड़ाकृष्णमोहन
45डूंगरशारदा
46चुंडईनटवरलाल
47भगोरा का खेड़ामनोहर भगोरा
48खमेरासमीला देवी
49उदाजी का गड़ानाथुलाल
50छोटीपाडलधूलजी
51बड़ीपाडल गणगावाकांता
52कानजी का गड़ाअंजली
53मकनपुरारूपलाल भगोरा
54कड़जावइंदा
55रूपजी का खेड़ाआशा
56बांसलीखेड़ाआशुकुमारी मईड़ा
57बोरपीखांटाउषा
58टोड़ी सिमरोलकलावती
59सरोदियाधूलचंद
60नरवालीसीता

पंचायत समिति छोटीसरवन

क्र.पंचायतसरपंचउपसरपंच
1बारीरंगलीदेवीदेवचंद
2छालियावाड़ मीथू—सुनीता
3छायनबड़ीचौखारामनर्बदा
4छोटी सरवनविशालसाधना
5दनाक्षरीइंदिरा देवीशारदादेवी
6दानपुरदिलीपकुमारप्रेमसिंह
7दौलतपुरासवितासुरेशचन्द्र
8डेरीरमणलालरमेश

पंचायत एवं सरपंचों की सूची

क्र.पंचायतसरपंचउपसरपंच
1दुंगराअंतरेश्वरीसुखा
2फेफरनटवरलालमोतीलाल
3गागड़वालसीराजमल
4घोड़ीहीरालालसविता
5हरिया पाड़ामंशु मईड़ाहीरालाल
6हरनाथपुरानाथूलाललता
7जहांपुरादिनेश निनामासंजय
8कालाखेतअनिल डीराजू रमेश
9कटूंबीलक्ष्मीनानूराम
10खजूरीधूलोदेवीसुखलाल
11कोटड़ादिलीप मईड़ामीरा
12कुंडलमहावीरहजना
13मकनपुरा कलाकालूराम—
14मुलियाशकुंतलाप्रकाश
15नादियारानू निनामाललिता
16नापलाधूलीकुमारगोविंद
17नवाखेड़ासाक्षीप्रियंका
18टामटियासुगनासुनीता
19तेजपुरशारदाममता
20तिलगारीहुकुमचंदगोती
21बागतालाबअमिताभजेसा

पंचायत समिति तलवाड़ा

क्र.पंचायतसरपंचउपसरपंच
1तलवाड़ामनीषसंजय खराड़ी
2वनालानर्मदादिनेश गुर्जर
3वाकासंतदेवीदीपक
4सुंदरग्रामगुड्डीभूपेश जोशी
5फाटीखानपद्मा डामोरअनीता
6रघावइंदिराकालिया
7माकौदकालूरामराजवी

पंचायत एवं सरपंचों की सूची

क्र.पंचायतसरपंचउपसरपंच
1मसोटियादीपिकाअजीत
2कोहालामुकेशडॉ. हिनल जैन
3कृपड़ाराजूभूपेश जोशी
4चिड़ियावासाभवानीप्रमोद पण्ड्या
5सुंदरपुरचंपा मईड़ासुखराम
6बड़गांवराकेशविकिल यादव
7देवलीयालीलाबंधन मकवाना
8तेजपुरशंकरतुलसीदेवी
9भटवाड़ादीपिकाहंतुक चरपोटा
10भचड़ियारीनाउमिया पटेल
11धलकीयाकेशवलाल सोनलंकुवर—
12अरनियाकेसरिमलगौतमलाल
13कुशलपुरानिर्मलाकालिया
14सांगेलापंकजलीला पारगी
15सुरपुरगुलाब डिंडोरहरिसिंह
16भीलवनपन्नालालमहेंद्र पटेल
17शांतलाप्रकाशचन्द्रएकलिंग

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026