बांसवाड़ा. जिले के कुशलकोट गांव में उस समय गहरा शोक छा गया, जब रोजी-रोटी कमाने कुवैत गए एक पिता के अचानक निधन की खबर सामने आई। महज दो महीने बाद घर में बेटी के हाथ पीले होने थे और शादी की तैयारियां चल ही रही थीं, लेकिन शहनाइयों की गूंज से पहले ही घर में मातम छा गया। 40 साल के दिनेश प्रजापत पुत्र जीवा प्रजापत का कुवैत में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।