रोहणिया, चांदबाड़ा और नाहरपुरा इन तीनों गांवों में सामान्य वर्ग के मतदाता हैं। भाजपा इन गांवों के मतदाताओं पर अपना दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी इस सीट को अपने खाते में मानकर चल रही है। हालांकि, चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर मतदाताओं का रुझान बदलता रहा है। यहां मतदाता कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के पक्ष में खड़े नजर आए हैं। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के रूप में तीसरा मोर्चा भी यहां अपनी मौजूदगी रखता है। ऐसे में मुकाबला आसान नहीं होगा।