जयपुर

IMD ने 12 से 15 दिसंबर तक दी राजस्थान की वेदर फोरकास्ट रिपोर्ट, जानें कहां-कितना रहा तापमान

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने कल से मौसम बदलने की संभावना जताई है। साथ ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की भी संभावना है।

less than 1 minute read
Dec 11, 2025
AI जनरेटेड वीडियो

IMD Update: मौसम एक बार फिर 12 दिसंबर को बदलने की संभावना है। एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो अपना प्रभाव दिखाएगा। जिस कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 12,13, 14 और 15 को राजस्थान में मौसम शुष्क रहने ठंड के बढ़ने और बादल छाने की संभावना जताई है।

कोटा में ऐसा रहा मौसम

कोटा शहर में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। सुबह-शाम कोहरा और ठंडी हवा चलने से गलन बढ़ी हुई है। इससे सर्दी का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप तीखी है। इसके चलते तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे की रही।

वेदर फोरकास्ट रिपोर्ट

वहीं, मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जिससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और सर्दी की तीव्रता अस्थायी रूप से कम हो सकती हैं।

कहां-कितना रहा न्यूनतम तापमान

राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम तापमान में
फतेहपुर का पारा 4°C
नागौर - 5°C
सीकर - 5.5°C
लूणकरणसर - 5.6°C
दौसा - 6.1°C
जालोर - 6.4°C
करौली - 6.7°C
सिरोही - 6.8°C
पाली - 7.3°C
झुंझुनूं - 7.8°C
पिलानी - 8°C
अलवर - 8°C
भीलवाड़ा - 8.2°C
श्रीगंगानगर - 8.5°C
चित्तौड़गढ़ - 8.8°C
अंता (बारां) - 8.8°C
अजमेर - 9.2°C
डबोक - 9.5°C
जोधपुर - 9.7°C
प्रतापगढ़ - 10°C
कोटा - 10.4°C
जयपुर -10.7°C
जैसलमेर - 11.5°C
बाड़मेर - 11.8°C
फलोदी -15.2°C
बीकानेर - 11.5°C

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इन संविदा कर्मियों की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने अस्थायी नौकरी को माना स्थायी, 40 साल की मिलेगी पूरी पेंशन

Updated on:
11 Dec 2025 02:26 pm
Published on:
11 Dec 2025 12:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर