जयपुर

Rakhi Rathore : कौन हैं मृदुभाषी और तेजतर्रार राखी राठौड़? राजस्थान में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नियुक्त

Who is Rakhi Rathore : राजस्थान में भाजपा ने आखिरकार महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। राखी राठौड़ को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कौन हैं राखी राठौड़, जानिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jan 2026, 12:11 PM IST
राखी राठौड़। फोटो साभार सोशल मीडिया X

Who is Rakhi Rathore : राजस्थान में राखी राठौड़ को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला मोर्चा का पद करीब 11 माह से रिक्त चल रहा था। पिछले दिनों पार्टी ने मोर्चाें के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, उस सूची में महिला मोर्चा का नाम कहीं नहीं था। पार्टी सूत्रों के अनुसार राखी राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बना कर जातिगत संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है। अब सवाल है कि कौन हैं राखी राठौड़, जानिए?

कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं राखी राठौड़

रक्षा भंडारी के सिरोही जिला अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। 11 माह के इंतजार के बाद राखी राठौड़ को भाजपा राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। राखी राठौड़ राजस्थान में भाजपा की युवा नेता और प्रखर वक्ता हैं। राखी राठौड़ इससे पहले कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं।

पेशे से एडवोकेट हैं राखी राठौड़

राखी राठौड़ पेशे से एडवोकेट हैं। वर्तमान में भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता भी है। वो नगर निगम में वार्ड-61 से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। राखी राठौड़ ग्रेटर नगर निगम में उद्यान एवं पर्यावरण समिति की चेयरमैन रह चुकी हैं। राखी बेहद मृदुभाषी और तेज तर्रार प्रवक्ता के रूप में जानी पहचानी जाती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में झोटवाड़ा से टिकट भी मांगा था।

जातिगत संतुलन बैठाने की कोशिश

पार्टी सूत्रों के अनुसार राखी को प्रदेश अध्यक्ष बना कर जातिगत संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है। युवा मोर्चा और किसान मोर्चा में एक ही वर्ग से नियुक्ति के बाद से ही सामान्य श्रेणी की किसी महिला को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने का दबाव था। आखिरकार पार्टी ने इसी को ध्यान में रखते हुए राखी को महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

Updated on:
2 Jan 2026, 12:11 PM IST
Published on: