जयपुर

राजस्थान में बाथरूम में नहाने गई महिला को जहरीले सांप ने डस लिया

राजस्थान में एक घर के बाथरूम में घुसा सांप नहाने गई महिला को डस गया।
less than 1 minute read
May 17, 2024
Feature image

कालवाड़/पत्रिका। भीषण गर्मी और उमस से जहरीले सांपों का बाहर निकलकर ठंड वाली जगह पर घुसना शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में सांप बाथरूम, टायलेट और बेडरूम में घुसकर कर नुकसान पहुंचा देते है। ऐसी ही घटना जयपुर के कालवाड़ के पास मुंडोता के बोहरा वाली में हुई।

पाटे के नीचे था सांप

मुंडोता के बोहरा वाली में एक घर के बाथरूम में घुसा सांप नहाने गई महिला को डस गया। कालवाड़ रोड बोहरा वाली निवासी प्रभु दयाल जांगिड़ की पत्नी कमली देवी (40) बाथरूम में नहाने गई तो वहां पाटे के नीचे घुसे जहरीले सांप ने डस लिया।

आप ध्यान रखें

सर्प दंश से घायल महिला को कालवाड़ सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। लोगों को गर्मी के मौसम में बाथरूम, टाॅयलेट आदि में घुसने से पहले अच्छी तरह देख लेना चाहिए कि कहीं कोई जहरीला सांप आदि तो छुपकर नहीं बैठा हो। बाथरूम की नाली व दरवाजे को बिना काम खुला नहीं रखना चाहिए।

Published on:
17 May 2024 03:30 pm