जयपुर

सोशल मीडिया से दूरी बना किताबों की दुनिया में लौट रहे युवा, इन किताबों की डिमांड सबसे ज्यादा

Jaipur News : युवाओं का अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर धार्मिक किताबें पढऩे लगे हैं। इससे वे न सिर्फ तनाव मुक्त हो रहे हैं, बल्कि धर्म, संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त कर रहे हैं।

2 min read
May 30, 2024

Jaipur News : युवाओं का अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ रहा है। वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर धार्मिक किताबें पढ़ऩे लगे हैं। इससे वे न सिर्फ तनाव मुक्त हो रहे हैं, बल्कि धर्म, संस्कृति का ज्ञान भी प्राप्त कर रहे हैं। बुकसेलर्स के अनुसार पहले की तुलना में युवा रीडर्स की संख्या बढ़ी है। लोग फिक्शन की जगह नॉन फिक्शन किताबें पढ़ रहे हैं। इनमें भी सेल्फ हेल्प, बिजनेस मैनेजमेंट और धार्मिक किताबों की अधिक मांग है। शहर के सी-स्कीम, टोंक रोड, चौड़ा रास्ता और एमआइ रोड पर स्थित बुक स्टोर पर इसी तरह की पुस्तकों की मांग बढ़ रही है।

वेद पुराण और ग्रंथ का कॉमिक्स के साथ इनोवेशन
धार्मिक पुस्तकों के प्रति लोगों का रूझान देख प्रकाशकों ने कॉमिक्स के साथ नया इनोवेशन किया है। यह कॉमिक्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध है। ये कॉमिक्स रामायण, गीता, वेद पुराण और धार्मिक कथाओं पर केंद्रित है। इसमें राम पर आधारित कॉमिक्स की मांग अधिक है। इनकी कीमत 70-100 रुपए है। खास बात इन कॉमिक्स को विदेशी लोग भी पसंद कर रहे हैं।

धार्मिक किताबों की बढ़ी मांग
बुक सेलर राकेश सैन ने बताया कि सदगुरु, गौर गोपाल दास, श्रीश्री रवि शंकर से जुड़ी पुस्तकें पढऩा युवा पसंद कर रहे हैं। भागवत गीता के प्रति भी युवाओं का रुझान बढ़ा है। इसमें गीता प्रेस गोरखपुर, भक्ति वेदांत ट्रस्ट और अडगड़़़ानंदजी की गीता पर टीका मुख्यत: खरीदी जा रही है। वहीं पौराणिक किताबों में अमित त्रिपाठी, देवदत्त पटनायक, विवेक अग्रवाल, अमी गणात्रा की किताबों की मांग रहती है।

ये किताबें लोकप्रिय
बुक सेलर गिरधर गोयल ने बताया कि बच्चों में मंगा जैपनिश कॉमिक्स की सबसे ज्यादा मांग है। युवा जापान की संस्कृति पर आधारित किताबें अधिक पढ़ रहे हैं, जिसमें में लोगों के बीच सबसे लोकप्रिय इकिगाई पुस्तक है। गुड वाइब्स गुड लाइफ, द काइट रनर, द सिक्रेट, 12 रूल्स फॉर लाइफ, साइक्लॉजी ऑफ मनी, रीच डेड पूअर डेड, महागाथा और द सुटेबल बॉय जैसी किताबों की मांग बढ़ी है। फैज फराज, राहत इंदौरी, जौन एलिया, दिनकर और निदा फाजली की किताबों को पढऩा भी युवा पसंद करते हैं। इन किताबों की कीमत 150 से 2000 तक की है।

  • हमें किताबें पढ़ऩा बहुत पसंद है। हमने जयपुर में लगभग 25 धार्मिक किताबें खरीदी है। भारतीय संस्कृति के बारे में सुना है इसे अच्छे से समझने के लिए हमने रामायण, गीता, बुद्धा और वेदों की किताबों के साथ ही कॉमिक्स भी खरीदी है। स्पेन में लोगों को भारत की संस्कृति बहुत पसंद है।
  • पाबलो और एंड्रिया, स्पेन
  • बचपन से ही किताबें पढ़ऩे का शौक है। मैं हर तरह की किताबें पढ़ऩा पसंद करता हूं। किताबें पढ़ते-पढ़ते मेरी रुचि लिखने में भी हो गई और अब मैं एक राइटर भी हूं। मेरे घर में लगभग 500 से अधिक किताबें हैं।
  • शिवानी खेरे, सीकर रोड
Updated on:
30 May 2024 09:43 am
Published on:
30 May 2024 09:42 am
Also Read
View All

अगली खबर