जैसलमेर

JAISALMER NEWS- जैसलमेर के जंगल में हरिण और मोर का शिकार

श्वानों के हमले में एक हरिण घायल, एक मोर की हुई मौत
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
Patrika news

लाठी(जैसलमेर). क्षेत्र में श्वानों के हमले में एक हरिण घायल हो गया, जबकि एक मोर की मौत हो गई। क्षेत्र के भादरिया गांव में पशुखेली पर पानी पी रहे एक हरिण पर श्वानों ने हमला कर दिया।
वन्यजीवप्रेमी देवीसिंह, सादुलसिंह, मगराजसिंह, सुमेरसिंह, सवाईसिंह, लीलाधर सुथार ने हरिण को श्वानों से छुड़ाया तथा भादरिया वन विभाग को इसकी सूचना दी। भादरिया वन विभाग से तगसिंह, नाथूसिंह, गेपराम भील मौके पर पहुंचे तथा घायल हरिण का लाठी पशु चिकित्सालय में उपचार करवाया।
मोर की मौत
क्षेत्र के खेतोलाई गांव में शनिवार को दोपहर श्वानों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के पास एक मोर विचरण कर रहा था। इसी दौरान श्वानों ने उस पर हमला कर दिया। यहां से गुजर रहे छोटे बच्चों प्रदीप, कुलदीप, पीयुष, आर्यन ने उसे छुड़ाया, लेकिन कुछ ही देर में मोर ने दम तोड़ दिया। गांव के वन्यजीवप्रेमियों ने मोर का अंतिम संस्कार किया।

Published on:
10 Jun 2018 10:45 pm