
Patrika news
जैसलमेर. सडक़ हादसे में अपने युवा पुत्र को खोने के बाद एक शक्स किसी के घर का चिराग असमय ना बुझे इसके लिए ना केवल स्वयं इस बड़े अभियान में जुटा है, बल्कि अपने समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर उन्हें भी अपने इस अभियान में सहयोगी बनाने में सफल हुआ है। उनके इस अभियान की सफलता के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी सराहना की है और उनका इस मामले में सहयोग कर रहे है।
गौरतलब है कि करीब एक साल पहले युवा पुत्र के असामयिक मौत का दर्द सहने के बाद जीवनसिंह राठौड़ ने अपने पुत्र सुमित राठौड़ की मौत ने इतना विचलित कर दिया कि उन्होंने सडक़ हादसों में हो रही मौतों के विरुद्ध सडक़ हादसों की रोकथाम के उपायों के प्रति आमजन को जागरुक करने का बीड़ा उठाया और उन्होंने यातायात सुरक्षा नियमों की अनदेखी से किसी के घर का चिराग बुझने नहीं देने का संकल्प लिया और सेफ ड्राइव सेव लाइफ अभियान को अपने जीवन का मिशन बना दिया।
ऐसे कर रहे जागरुक
जीवनसिंह अपना अभियान शुरू करने के बाद से लोगों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने अपने पुत्र की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि स्वरूप सेफ ड्राइव सेव लाइफ को समर्पित क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की और इस दौरान हेलमेट पहन कर वाहन चलाने का सकारात्मक संदेश दिया।
पूरे समाज को जोड़ा
जीवनसिंह ने अपने इस मिशन से हजूरी समाज को जोड़ा और अब पूरा समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिला साथ दिया और दूसरों के घरों के चिरागों को असामयिक हादसों से बचाने के लिए जुटे हुए है। रविवार को इसी कड़ी में यातायात सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का भी इस रैली में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
बाइक रैली से दिया सुरक्षा का संदेश
असामयिक दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान से आमजन को बचाने के लिए रविवार को मोटरसाइकिल रेली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने जीवन को बचाना है तो हेलमेट पहनने के साथ यातायात नियमो की पालना का करने का संदेश दिया। रैली में शामिल युवाओं ने सुबह दस बजे राजेन्द्र प्रसाद कॉलोनी चौराहे के आगे से बाइक के साथ हेलमेट लगा के रैली उपस्थित हुए। रैली को जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल और पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के आगे दो बुलेटधारी और दो खुली जीप से एस्कॉर्ट माइक के माध्यम से यातायात और सडक़ सुरक्षा का संदेश दे रहे थे। रैली का गांधी कॉलोनी मुख्य बाजार में नगर परिषद सभापति कविता खत्री, समाजसेवी कैलाश खत्री की अगुवाई में पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। रैली गांधी कॉलोनी, माजीसा मन्दिर, गड़ीसर चौराहा, गुलस्तला रोड, आसानी रोड, गोपा चोक, गांधी चौक होते हुए गांधी दर्शन पहुंची।
Published on:
10 Jun 2018 08:21 pm
