जैसलमेर

क्या ये बाल मजदूरी नहीं, स्कूल पहुंचने पर बच्चों से अध्यापक करवा रहे टांको की सफाई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/    
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2018, 2:45 PM IST
rajasthan news
क्या ये बाल मजदूरी नहीं, स्कूल पहुंचने पर बच्चों से अध्यापक करवा रहे टांको की सफाई

जैसलमेर. जिले के खुईयाला गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों की मनमानी का मामला सामने आया है। जिसके चलते शिक्षक अध्ययनरत विद्यार्थियों से अपने निजी कार्य करवा रहे है। पहले भी अध्यापकों द्वारा विद्यालय समय में छात्रों से अध्ययन के सिवाए अन्य कार्य करवाए जा रहे थे। विद्यालय में लंबे समय से अनियमितता के चलते नाराज ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित व मौखिक शिकायत पेश कर शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई कर विद्यालय में सुधार लाने की मांग की थी। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी की शिक्षकों पर मेहरबानी के चलते कोई कार्यवाही नहीं करने से शनिवार दोपहर 12:30 बजे विद्यालय के समय अध्यापकों ने 5-7 विद्यार्थियों को एक निजी टांके की सफाई के लिए भेज दिया विद्यार्थियों ने एक निजी टांके की साफ-सफाई की ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय समय में अध्ययन से वंचित रहना पड़ा।

इतना ही नहीं विद्यालय में इन दिनों प्रधानाचार्य सहित कई अध्यापक लंबे समय से अनुपस्थित रह रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय की गंभीर अनियमितताओ को लेकर लंबे समय से जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार अवगत करवाया लेकिन सुधार नहीं होने से यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में होता जा रहा हैं।

Published on: