जैसलमेर

Valentine Day: राजस्थान की हसीन वादियों में मनाएं वैलेंटाइन डे, प्यार के इजहार के लिए बेस्ट हैं ये लोकेशंस

वैलेंटाइन डे पर राजस्थान की खूबसूरत वादियां कपल्स के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं। उदयपुर की झीलें, जैसलमेर के डेजर्ट कैंप, माउंट आबू की पहाड़ियां और जयपुर के हेरिटेज स्पॉट प्यार के इजहार के लिए खास हैं। यहां रोमांटिक माहौल और यादगार पल मिलते हैं।

3 min read
Feb 06, 2026
Valentine Day Special (Photo-AI)

Valentine Day Special: प्यार का महीना फरवरी शुरू होते ही कपल्स अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताने की प्लानिंग शुरू कर देते हैं। अगर आप इस साल अपने वेलेंटाइन डे को यादगार बनाना चाहते हैं, तो राजस्थान की शाही दीवारें, सुनहरे रेगिस्तान और शांत झीलें आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि राजस्थान में ऐसी कई जगहें हैं, जो पेरिस या वेनिस से कम नहीं लगतीं। आइए जानते हैं राजस्थान की उन चुनिंदा लोकेशंस के बारे में जहां आप अपने प्यार का इजहार शाही अंदाज में कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

साध्वी प्रेम बाईसा: SIT ने जांच के लिए भेजे 35 सैंपल, क्या DNA जांच से मौत के रहस्य से उठेगा पर्दा?

उदयपुर: पूर्व का वेनिस और झीलों का शहर

अगर रोमांस की बात हो और उदयपुर का नाम न आए, ऐसा मुमकिन नहीं है। उदयपुर को सबसे रोमांटिक शहरों में गिना जाता है।

उदयपुर में क्या है खास

  • पिछोला झील में ढलते सूरज के साथ बोट राइड करना एक जादुई अनुभव है।
  • आप 'जग मंदिर' या 'सिटी पैलेस' के पास कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं।
  • झील के किनारे की होटल टेरेस से शहर का नज़ारा आपके वेलेंटाइन को खास बना देगा।

जैसलमेर: रेगिस्तान के बीच सितारों वाली रात

भीड़भाड़ से दूर अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल चाहते हैं, तो जैसलमेर का 'गोल्डन डेजर्ट' सबसे बेस्ट है।

जैसलमेर में क्या है खास

  • सैम सैंड ड्यून्स में रात के समय खुले आसमान के नीचे, तारों की छांव में राजस्थानी लोक संगीत और बॉनफायर के साथ समय बिताना बेहद रोमांटिक होता है।
  • गड़ीसर झील के किनारे शांति से बैठकर बातें करना।

माउंट आबू: राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन

रेगिस्तान के बीच पहाड़ों की ठंडक और हरियाली चाहिए, तो माउंट आबू का रुख करें। फरवरी के मौसम में यहां की फिजाएं बहुत खुशनुमा होती हैं।

माउंट आबू क्या है खास

  • नक्की झील में नौका विहार और 'हनीमून पॉइंट' से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा।
  • गुरु शिखर की ऊंचाई से पूरे शहर को देखना और टॉड रॉक पर यादगार तस्वीरें क्लिक करना।

जयपुर: गुलाबी नगरी का शाही अंदाज

राजस्थान की राजधानी जयपुर उन कपल्स के लिए बेस्ट है जो इतिहास और रॉयल्टी के शौकीन हैं।

जयपुर में क्या है खास

  • आमेर किले में हाथी की सवारी या फिर नाहरगढ़ किले की ऊंची दीवारों से रात के समय जगमगाते जयपुर को देखना
  • जल महल' के सामने की सड़कों पर हाथ में हाथ डालकर टहलना और वहां के मशहूर कैफे में डेट एन्जॉय करना।

पुष्कर: रूहानी प्यार और सुकून

अगर आप अपने प्यार की शुरुआत किसी पवित्र और शांत जगह से करना चाहते हैं, तो पुष्कर एक बेहतरीन विकल्प है।
पुष्कर में क्या है खास

अरावली की पहाड़ियों से घिरा यह शहर शाम के समय दीयों की रोशनी से नहा जाता है। यहां की 'वराह घाट' की शाम की आरती और रेगिस्तान में कैमल सफारी का अपना ही मजा है।

वेलेंटाइन डे ट्रिप के लिए कुछ खास टिप्स

  • वेलेंटाइन वीक में राजस्थान में काफी भीड़ रहती है, इसलिए होटल और रिजॉर्ट्स की बुकिंग पहले से कर लें।
  • राजस्थानी वादियों में तस्वीरें अच्छी आएं, इसके लिए ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स जरूर साथ रखें।
  • यहां के मशहूर 'लाल मांस' या 'दाल बाटी चूरमा' के साथ अपने डिनर को खास बनाएं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में शादी की उम्र तय, बिजली बिल पर इनको मिलेगी 100 प्रतिशत छूट, भजनलाल कैबिनेट के बड़े फैसले

Updated on:
06 Feb 2026 03:24 pm
Published on:
06 Feb 2026 03:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर