
Indian Railways Big Change : रेलवे का एक बड़ा बदलाव किया। रेल प्रशासन ने भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु वीकली समर एसी स्पेशल ट्रेन के भगत की कोठी से संचालन समय में परिवर्तन किया है। ट्रेन अब सुबह 4 की जगह 5.45 बजे रवाना होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 06588 भगत की कोठी-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु जाने वाली वीकली समर स्पेशल ट्रेन का जोधपुर मंडल के अधिकांश स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है जो रविवार 19 मई से प्रभावित होगा।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन भगत की कोठी स्टेशन से सुबह 5.45 बजे रवाना होने के बाद लूनी जंक्शन पर सुबह 6.10 बजे आगमन व 6.12 बजे प्रस्थान, समदड़ी पर 7.10 आगमन व 7.15 प्रस्थान, मोकलसर पर 7.41 बजे आगमन व 7.43 बजे प्रस्थान, जालोर पर 8.10 बजे आगमन व 8.13 बजे प्रस्थान, मोदरान पर 8.54 बजे आगमन व 8.56 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें -
इसी तरह ट्रेन मारवाड़ भीनमाल स्टेशन पर सुबह 9.17 बजे आगमन व 9.20 बजे प्रस्थान, रानीवाड़ा पर 9.47 बजे आगमन व 9.50 बजे प्रस्थान, धनेरा पर 10.10 बजे आगमन व 10.12 बजे प्रस्थान तथा भीलड़ी स्टेशन पर 11.25 बजे आगमन कर 11.35 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें -