Chhattisgarh Police Transfer: जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्तर के कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को रिजर्व सेंटर और यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।
एसपी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को शिवरीनारायण थाना प्रभारी से बिर्रा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा थाना प्रभारी से यातायात शाखा भेजा गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, जो अब तक रिजर्व केंद्र जांजगीर में पदस्थ थे, उन्हें अंजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रंजीत सिंह कंवर को अंजाक थाना प्रभारी से नैला चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह थाना प्रभारी से शिवरीनारायण थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी प्रभारी से बम्हनीडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को पामगढ़ थाना से पंतोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर, जो पहले अकलतरा थाना में पदस्थ थे, उन्हें पुरानी कोतवाली सोनार और थाना अकलतरा का नया प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को जांजगीर थाना से अकलतरा थाना भेजा गया है।
सर्जेंट कृष्ण कुमार कोशले को रिजर्व केंद्र जांजगीर से पामगढ़ थाना भेजा गया है। वहीं सर्जेंट प्रतिभा राठौर को पुरानी कोतवाली सोनार, थाना अकलतरा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।