झुंझुनू

दूसरे लड़के से बात करने की सजा देने के लिए खेतों में ले गया प्रेमी, मुंह में घास ठूंसी और फिर…

lover Kills Girlfriend In Jhunjhunu: पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है।
less than 1 minute read
Sep 09, 2025
Feature image
प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Crime News: झुंझुनूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक युवती की उसके प्रेमी ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह चुपके से किसी दूसरे युवक से बात करती थी। इसका पता उसके प्रेमी को लग गया तो उसने हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड के बाद धरने - प्रदर्शन हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अब उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच गुढ़ा थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि 19 साल की एक युवती का शव जंगल से बरामद हुआ। उसके गले पर कसने जैसे निशान भी दिखे। उससे संबंध रखने वाले युवक बंटी के बारे में जानकारी मिली तो उसे काबू किया गया। पता चला कि दोनों करीब तीन-चार साल से रिलेशन में थे। युवती की बहन ने दोनों की शादी कराने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बन सकी। उसके बाद कुछ दिन पहले बंटी पढ़ाई के लिए जयपुर चला आया और इस बीच युवती किसी दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। इस दौरान वह बंटी के संपर्क में भी रही।

उधर सोमवार को युवती का शव नजदीक के ही एक खेत में बुरी हालत में मिला। पुलिस का मानना है कि बंटी अपनी प्रेमिका युवती को खेत में ले गया। उसके बाद मुंह में घास ठूंसी और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद से गुढ़ा इलाके में हंगामा मचा हुआ है। बंटी को हिरासत में ले लिया गया है।

Updated on:
09 Sept 2025 02:00 pm
Published on:
09 Sept 2025 02:00 pm
Also Read
View All
राजस्थान के जवान का चेन्नई में निधन: बर्थडे पर छुट्टी लेकर आने वाला था, अब तिरंगे में लिपटा पहुंचा इकलौते बेटे का शव

हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी