झुंझुनू

Rajasthan News: पति के अवैध संबंध से परेशान थी पत्नी, 15 लाख में दी महिला डॉक्टर की सुपारी, इस वजह से बच गई जान

गुजरात की एक महिला चिकित्सक की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सुपारी देने वाली महिला प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Dec 15, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

पिलानी(झुंझुनूं)। गुजरात की एक महिला चिकित्सक की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए सुपारी देने वाली महिला प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी काजल पटेल, निवासी उझा (जिला मेहसाणा) है, जो गुजरात में एक सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापिका है।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पिलानी थाना क्षेत्र के गांव लीखवा स्थित शराब ठेके पर 21 नवम्बर को हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई थी कि उन्होंने 15 लाख रुपए में एक महिला चिकित्सक की हत्या की सुपारी ले रखी है।

इस सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक चिड़ावा विकास धींधवाल व पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में गहन अनुसंधान किया गया। जांच में सामने आया कि काजल पटेल के पति हार्दिक पटेल के गुजरात की एक महिला चिकित्सक से अवैध संबंध थे। काजल को आशंका थी कि ये संबंध अब भी जारी हैं, जिससे दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी कारण काजल पटेल ने महिला चिकित्सक को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से 15 लाख रुपए में गैंग के सदस्यों को हत्या की सुपारी दी थी।

हत्या की पूरी तैयारी, सीसीटीवी देख टले कदम

महिला चिकित्सक की हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश वारदात की पूरी योजना बना चुके थे। आरोपी उत्तर प्रदेश से एक पिस्तौल और सात कारतूस खरीदकर अक्टूबर माह में गुजरात पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सक की रेकी भी की, लेकिन आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर डर गए और अस्थायी रूप से योजना को टाल दिया।

इसी दौरान लीखवा शराब ठेके पर फायरिंग के मामले में बदमाश गिरफ्तार हो गए, जिससे यह साजिश उजागर हो गई और पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला काजल पटेल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस सुपारी लेने वाले छह आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर चुकी।

Updated on:
15 Dec 2025 08:50 pm
Published on:
15 Dec 2025 08:45 pm
Also Read
View All
हरियाणा की हाई-प्रोफाइल ठगी में झुंझुनूं ध्यान केंद्र पर ठगी का आरोप, ₹4700 करोड़ के झांसा देकर हड़पे करोड़ों रुपए

Rajasthan: प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई ₹85 लाख की डकैती में पुलिस का खुलासा, कबाड़ी ने UP पहुंचाई थी जानकारी, 6 गिरफ्तार

शेखावाटी न्यूज: ATM में कैश भरने वाले 2 कर्मचारियों ने किया ₹1 करोड़ से ज्यादा का घोटाला, वैन में चाबी छोड़कर हुए फरार

Jhunjhunu: डिग्गी में गिरने से विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले-बेटी की हत्या कर दी, 6 साल पहले हुई थी शादी

झुंझुनूं: ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, घरेलू विवाद के चलते वारदात को दिया अंजाम