जोधपुर

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र से जीतने के लिए अर्जुनलाल गर्ग के सामने है हैट्रिक बनाने की चुनौती

टिकट की घोषणा होने के बाद खारिया मीठापुर स्थित उनके घर में खुशियां मनाई गई।

less than 1 minute read
jodhpur mla, politicians of jodhpur, Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Elections 2018, jodhpur news

बिलाड़ा : आरक्षित सीट पर सुरक्षित रहे गर्ग सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृति लेकर बिलाड़ा से 2008 में बतौर भाजपा उम्मीदवार उतरे अर्जुनलाल गर्ग ने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए न केवल वह चुनाव बल्कि 2013 का चुनाव भी जीता। इस बार उनके सामने हैट्रिक बनाने की चुनौती है।

- सीट-अजा सुरक्षित
- उम्र-60
- पेशा-सहायक अभियंता पद से सेवानिवृत
-राजनीतिक अनुभव-2008 व 2013 में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। एक बार विधि राज्य मंत्री पद पर रहे।
-प्रदेश में राजनीतिक आका-वसुंधरा राजे

ये भी पढ़ें

विधायक रामहेत सिंह यादव को टिकट मिलने के बाद उनके परिवार मे खुशी की लहर, पुत्र व पुत्र वधु ने इस तरह जताई खुशी, दखें वीडियो

बधाइयां लेने के बाद जयपुर रवाना
टिकट की घोषणा होने के बाद खारिया मीठापुर स्थित उनके घर में खुशियां मनाई गई। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। रिश्तेदारों व समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए आतिशबाजियां की और उनका मुंह मीठा करवाया। देर रात तक चलते इस सिलसिले के बाद गर्ग बधाइयां स्वीकार करने के बाद देर रात वे जयपुर रवाना हो गए। संभावना है कि यहां रहते हुए वे चुनावी रणनीति तैयार करके ही लौटेंगे।

ये भी पढ़ें

पिछड़े वर्ग का चेहरा बन रही कमसा मेघवाल, भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सीट बचाने चुनावी मैदान में उतरी
Published on:
12 Nov 2018 04:08 pm
Also Read
View All