जोधपुर

जनता को 1100 करोड़ रुपए का तोहफा देने जा रहे हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जानिए आपको होगा कितना फायदा

आरटीओ वाटर चैनल, भैरव नाला वाटर चैनल पर 320 करोड रुपए खर्च होंगे। शहर में अलग अलग वार्डाें में 15 नए नालों के निर्माण, सफाई व मरम्मत पर करीब सौ करोड रुपए अतिरिक्त होंगे।

2 min read
Jun 04, 2023
भाजपा के पास गहलोत की गारंटी के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं: खेड़ा

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अपने छह घंटे के जोधपुर दौरे में शहर व जिले को 11 सौ करोड़ रुपए की सौगातें देंगे। एक हजार करोड से अधिक के नए कामों के शिलान्यास होंगे, जबकि 91 करोड रुपए के कामों के लोकार्पण करेंगे। गहलोत राव जोधा मार्ग का मौके पर जाकर लोकार्पण करेंगे। बाकी सभी शिलान्यास और लोकार्पण डिगाडी स्कूल में आयोजित समारोह में वर्चुअल करेंगे। डिगाडी में एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे। एक हजार करोड़ के शिलान्यास में ज्यादातर सड़कें हैं। इसके अलावा शहर में जलभराव की परेशानी से राहत देने के लिए दो बडे नालों के काम भी शामिल है। 427 करोड़ की लागत से मथानिया-तिवरी-देचू व जोधपुर-तिंवरी स्टेट हाइवे बनेगा।

400 करोड सिर्फ जल निकास पर होंगे खर्च

आरटीओ वाटर चैनल, भैरव नाला वाटर चैनल पर 320 करोड रुपए खर्च होंगे। शहर में अलग अलग वार्डाें में 15 नए नालों के निर्माण, सफाई व मरम्मत पर करीब सौ करोड रुपए अतिरिक्त होंगे। इनमें मुख्यत: बॉम्बे मोटर से आखलिया चौराहा, ढढू बस्ती, धर्मावतों का बास, सोढों की ढाणी व अन्य है। जिनके शिलान्यास होंगे। वहीं सरदारपुरा, सूरसागर व जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में डिस्कॉम का बिजली वितरण तंत्र सुधारने पर 226 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नई लाइनों के साथ पुरानी लाइनों को बदलने का काम होगा। नए ट्रांसफार्मर भी लगेंगे।

- 28 करोड से विमुक्त, घुमंतू व अद्र्ध घुमंतू कॉलेज स्तरीय छात्रावास।

- 15 करोड से अलग अलग वार्डाें सडक व सिवरेज का काम होगा।

- 30 करोड से भोपालगढ में जनजातिय आवासीय विद्यालय।

- 14 करोड से मौलाना अबुल कलाम आजाद विश्वविद्याालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

- 20 करोड से रातानाडा गणेश मंदिर परिसर विस्तार कार्य।


91 करोड़ के ये कार्य होंगे जनता को समर्पित

- 11 करोड़ रुपए की लागत से राव जोधा मार्ग (घोड़ा घाटी, बालसमन्द से किला रोड तक)

- शेरगढ़ में तीस करोड़ रुपए से बम्बोर से चामू वाया खुडियाला सड़क विकास कार्य।

- 19 करोड़ रुपए से अनाज मंडी में किसान कॉम्पलेक्स।

- 5 करोड़ रुपए से बनी लूणी विधानसभा की सडकें।

- 11 करोड़ रुपए की मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में विकसित सुविधाएं।

- दस करोड़ रुपए के शेरगढ़ विधानसभा में विकास कार्य।

- 5 करोड़ रुपए के सरदारपुरा विधानसभा के सड़क निर्माण कार्य ।


इन बड़े प्रोजेक्ट्स का होगा शिलान्यास

- 320 करोड रुपए से आरटीओ व भैरव नाला वाटर चैनल।

- 427 करोड रुपए से मथानिया तिवंरी देचू जोधपुर स्टेट हाइवे।

- 226 करोड रुपए से शहर, सरदारपुरा व सूरसागर में विद्यतु तंत्र होगा मजबूत।

Published on:
04 Jun 2023 09:53 am
Also Read
View All