जोधपुर

तीन दिने से लापता युवक-युवती मिले इस हालत में, जानिए क्या है मामला…

युवक- युवती ने कायलाना में कूदकर की आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस...

2 min read
Nov 06, 2017
couple committed suicide

जोधपुर .शहर के निकट कायलाना झील में सोमवार सुबह एक युवक और युवती का शव मिला। पुलिस ने मशक्कत कर शव बाहर निकाल लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि दोनों प्रेमी प्रेमिका थे। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है। राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी लेख राज ने बताया कि सुबह कायलाना में 2 जने डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव निकाल दिए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस, 3 दिन पहले युवती की गुमशुदगी दर्ज

। मृतक का नाम लाला लाजपत राय निवासी राहुल मेघवाल व राखी मेघवाल है। दोनों प्रेमी प्रेमिका बताया जा रहे हैं। गत 3 नवंबर को युवती के परिजनों ने प्रताप नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मथुरा दास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा गए हैं। फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है।

शादी के डेढ़ माह पहले मोटरसाइकिल पर घूमने के दौरान मंगेतर के दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक युवक कायलाना में जा कूदा

शादी के डेढ़ माह पहले मोटरसाइकिल पर घूमने के दौरान मंगेतर के दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक युवक कायलाना में जा कूदा। दो दिन बाद गुरुवार को उसका शव मिला। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाधिकारी लेखराज सियाग के अनुसार रातानाडा में न्यू लोको कॉलोनी निवासी डालसिंह (२८) पुत्र तेजसिंह का शव शाम को कायलाना झील में मिला, जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। उसके पास मिले लाइसेंस से शव की पहचान हो पाई। परिजन के पहुंचने के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कपड़े बेचने का कार्य करने वाले डालसिंह की शादी डेढ़ महीने बाद नवम्बर में होनी थी। वह दो दिन पहले मंगलवार को घरवालों की बिना जानकारी के अपनी मंगेतर के साथ घूमने के लिए गया था। इस दौरान मंगेतर नीचे गिर गई। उसे चोट लगी तो डाल सिंह ने एमडीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया था। परिजन के अस्पताल पहुंचने के बाद वह गायब हो गया। घर न पहुंचने पर परिजन ने शास्त्रीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस को अंदेशा है कि घरवालों की बिना जानकारी के मंगेतर को घूमाने ले जाने व फिर दुर्घटना में चोटिल होने के कारण वह अस्पताल से कायलाना पहुंचा और पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शादी के डेढ़ माह पहले मोटरसाइकिल पर घूमने के दौरान मंगेतर के दुर्घटना में चोटिल होने के बाद एक युवक कायलाना में जा कूदा। राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसके पास मिले लाइसेंस से शव की पहचान हो पाई। परिजन के पहुंचने के बाद शव मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां संभवत: शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भण्डार ने २३ रुपए में गेहूं बेचे, अफसर को देने पड़े २७ रुपए..
Published on:
06 Nov 2017 05:19 pm
Also Read
View All