जोधपुर

ट्रेन के कोच में शव, बदबु आनी शुरू हुई तो राज से उठा पर्दा

पहले ट्रेन के कोच, फिर प्लेटफॉर्म पर सड़ांध मारता रहा शव

2 min read
Jodhpur : Dead body in train coach

रेल मे हुई मौत

- रेवाड़ी-जोधपुर सवारी ट्रेन के कोच में मिला अज्ञात शव

- गर्मी में बदबू मारने के बावजूद ट्रेन से नहीं उतारा शव

जोधपुर ?. हरियाणा में रेवाड़ी से जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंची सवारी ट्रेन के सामान्य कोच में बुधवार तड़के वृद्ध के सड़े-गले शव से यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगभग चौबीस घंटे पहले मृत होने के बावजूद शव को पहले रास्ते में ट्रेन से नहीं उतारा गया। फिर जोधपुर रेलवे स्टेशन सफाईकर्मियों ने कोच से उतारकर प्लेटफॉर्म पर छोड़ा। करीब आधे घंटे तक प्लेटफॉर्म पर शव बदबू मारता रहा और यात्री परेशान होते रहे।
जीआरपी की मानें तो रेवाड़ी-जोधपुर यात्री ट्रेन बुधवार तड़के करीब 3.30 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। सफाईकर्मियों ने ट्रेन की जांच की तो बदबू आने लगी। जीएस कोच में बीच वाले दरवाजे के सामने वाली दो नम्बर सीट के नीचे सड़ांध मार रहा वृद्ध का शव नजर आया। ट्रेन का पूरा कोच बदबू मार रहा था। सफाईकर्मियों ने जैसे-तैसे स्ट्रैचर की मदद से शव नीचे उतारकर प्लेटफॉर्म पर रख दिया और जीआरपी को सूचना दी। नाक बंद कर निकले यात्री

यात्रियों का कहना है कि सुबह 4.45 बजे शव को ट्रेन से बाहर निकालकर स्ट्रैचर पर प्लेटफॉर्म के बीचों-बीच रख दिया गया। गर्मी के चलते शव सड़-गल चुका था। शव से भयंकर बदबू आ रही थी। काफी दूर से ही लोग मुंह व नाक बंद करने को विवश हो रहे थे। आधे घंटे से अधिक समय तक शव प्लेटफॉर्म के बीचों-बीच पड़ा रहा। बाद में जीआरपी ने शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जीआरपी का दावा : चौबीस घंटे पहले मौत

जीआरपी थानाधिकारी रविन्द्र बोथरा ने बताया कि गर्मी की वजह से शव सड़-गलकर फूल चुका था। उसमें से गंदा पानी निकल रहा था। शरीर पर मात्र तोलिया लपेटा हुआ था। 60-65 वर्षीय वृद्ध की मौत लगभग चौबीस घंटे पहले हो चुकी होगी। इसके बावजूद ट्रेन में न तो अटैंडेंट और न ही टिकट चेकर या अन्य कर्मचारियों ने शव को रास्ते में उतारने की जहमत दिखाई। भयंकर दुर्गंध के बावजूद ट्रेन में शव जोधपुर तक आ पहुंचा।

Published on:
17 May 2018 04:44 pm