जोधपुर

यहां महिलाओं को पानी के बदले मिल रही लाठी, ये रहा सबूत

लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश की गहलोत सरकार को पर हमला बोला है..

2 min read
May 29, 2023

लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रदेश की गहलोत सरकार को पर हमला बोला है एक वीडियो ट्वीट करते हुए सांसद ने सरकार को आइना दिखाया है। ट्वीट करते हुए राज्यवर्धन ने लिखा, मुखिया जी, आपके गृह क्षेत्र की महिलाओं ने पानी ही तो मांगा था, गुनाह है क्या? पानी के बदले लाठी देना बताता है कि कुख्यात कांग्रेस कितनी असंवेदशील हो चुकी है। गृहलूट सरकार की आंख का पानी सूख चुका है। हमारी इन माताओं की चीख पुकार सुन लीजिए, ये ही आपकी आखिरी उम्मीद पर पानी फेरेंगी!

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राजस्थान पुलिस पानी के लिए आवाज उठाने वाली महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सांसद के अनुसार ये महिलाएं पानी की मांग कर रही थी। लेकिन पुलिस उन्हें पानी के बदले लाठी मार रही है। वीडियो में महिलाएं चीख पुकार कर रही हैं। साथ ही पुलिस इनके साथ धक्का-मुक्की कर है। वीडियो मुख्यमंत्री गहलोत के क्षेत्र का है।

दरअसल, जोधपुर शहर नहर बंदी की वजह से कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो गई है। इसके खिलाफ रविवार को जोधपुर शहर के सीमावर्ती क्षेत्र खोखरिया गांव के करीब 70-80 महिलाएं 11 बजे के करीब जोधपुर-जयपुर हाईवे को जाम करने के लिए पहुंच गई। सड़क पर पत्थर डालकर हाईवे जाम कर दिया। पानी की मांग को लेकर ढोल थाली बजाकर प्रशासन को जगाने की कोशिश की गई।

इसके बाद हाईवे जाम की सूचना मिलते ही बनाड़ पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची मौके पर मौजूद महिलाओं से समझाइश करने लगे, लेकिन महिलाओं ने हाईवे से हटने से इंकार कर दिया। सड़क से नहीं हटाने को लेकर महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सिविल वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के द्वारा बीच बचाव के दौरान झड़प हो गई। वहीं खड़ी एक महिला ने पुलिस और महिलाओं के झगड़े का वीडियो बना लिया।

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ईस्ट के बनाड़ पुलिस थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि आज सुबह 11:00 बजे करीब 70 से 80 महिलाओं व पुरुषों ने मिलकर पानी की समस्या को लेकर खोखरिया फाटक के पास जयपुर जोधपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस द्वारा समझाइस पर कुछ महिलाएं व पुरुष सड़क से हट गए। परंतु कुछ महिलाएं ज्यादा ही उत्तेजित होकर अन्य को भड़का रही थी। कुछ व्यक्ति भी बदमाशी कर रहे थे। जोधपुर जयपुर राष्ट्रीय मार्ग को चालू करने नहीं दे रहे थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस स्टाफ में महिलाएं भी शामिल थी। महिलाओं को हटाकर रास्ता चालू करवाया इस दौरान 2 महिला व दो पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
29 May 2023 01:53 pm
Also Read
View All