23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जेडीए अफसरों पर होगी कार्रवाई, HC ने दिया आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

हाईकोर्ट ने संभागीय आयुक्त के 90-बी के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने में 6 साल लगाने वाले जेडीए अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 29 May 2023, 12:02 PM IST

court.jpg

जयपुर. हाईकोर्ट ने संभागीय आयुक्त के 90-बी के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करने में 6 साल लगाने वाले जेडीए अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा है। नगर विकास विभाग को कार्यवाही का जिम्मा सौंपते हुए यह पता लगाने को कहा है कि आखिर इतनी देरी कैसे हुई? साथ ही, टिप्पणी की है कि जेडीए की यह सुस्ती एक सरकारी संस्था के लिए अशोभनीय है।

न्यायाधीश समीर जैन ने जेडीए की 9 साल पुरानी याचिका खारिज करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने 90-बी को लेकर जयपुर संभागीय आयुक्त के फैसले को चुनौती देने की अधिकतम समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे संभागीय आयुक्त का 2008 का फैसला बरकरार रह गया।

याचिका में बताए तथ्यों के अनुसार संभागीय आयुक्त ने भू राजस्व अधिनियम की धारा 90-बी से जुड़े मामले में प्राधिकृत अधिकारी के 2002 के आदेश को पलट दिया था, जिससे 90-बी के मामले में जयपुर के महापुरा- कूकरखेड़ा क्षेत्र निवासी चौथू, रामस्वरूप व उनके परिजन को राहत मिल गई। इसके खिलाफ जेडीए ने यह याचिका दायर की थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग