जोधपुर

Railways Holi Gift : रेलवे का तोहफा, 1 मार्च से चलेगी लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Railways Holi Gift : रेलवे प्रशासन होली पर्व के अवसर पर लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन जोधपुर के रास्ते संचालित होगी। यह ट्रेन 1 से 30 मार्च तक 5 फेरे लगाएगी।
less than 1 minute read
Indian Railways
Indian Railway (Photo Source - Patrika)

Railways Holi Gift : रेलवे प्रशासन होली पर्व के अवसर पर लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन जोधपुर के रास्ते संचालित होगी। यह ट्रेन 1 से 30 मार्च तक 5 फेरे लगाएगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल 1 से 29 मार्च तक (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को दोपहर 12.35 बजे लालकुआं से रवाना होकर अगले दिन सायं 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 5.40 बजे पहुंचेगी। फिर 5.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं होली स्पेशल 2 से 30 मार्च तक (5 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को रात्रि 10.30 बजे राजकोट से रवाना होकर बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक मंगलवार सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी तथा 9.50 बजे प्रस्थान करेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

ट्रेन किच्छा, बहेरी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शुकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावां सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धानेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, वीरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
11 Feb 2026 09:06 am
Published on:
11 Feb 2026 09:06 am