जोधपुर

RTE : पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर, शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा निर्णय, आज आपके पास आखिरी मौका

Right to education : लॉटरी में चयनित होने वाले अभ्यर्थी 13 से 20 मई तक विद्यालयों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे।
less than 1 minute read
May 10, 2024
Feature image

RTE : शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार तक आवेदन कर सकेंगे। अंतिम तिथि 10 मई के बाद 13 मई को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षा विभाग ने उम्र की गणना में संशोधन करते हुए आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को एक अवसर प्रदान किया है।

1 अप्रेल से उम्र की गणना

गौरतलब है कि पिछले साल आयु गणना 31 मार्च 2023 के अनुसार रखी गई थी, जबकि इस साल 31 जुलाई 2024 कर दी गई थी। जिसमें परिवर्तन कर अब एक अप्रेल 2024 की गई है। 31 जुलाई 2024 से आयु गणना होने से कई आवेदक वंचित रह गए थे। ऐसे में आयु गणना में संशोधन करने से वंचित अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर मिला है। वहीं 13 मई को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित होने वाले अभ्यर्थी 13 से 20 मई तक विद्यालयों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। 24 मई तक दस्तावेज की जांच होगी। 30 मई तक दस्तावेज में करेक्शन का समय दिया जाएगा।

Updated on:
10 May 2024 10:44 am
Published on:
10 May 2024 10:44 am