कानपुर

महिला सुरक्षा के दावों की खुली पोल, दसवीं की छात्रा ने जान देकर दरिंगों से बचाई आबरू

एग्जाम देने जा रही छात्रा को पकड़ लिया और... कानपुर देहात के राजपुर थान क्षेत्र का मामला

2 min read
Mar 27, 2018
suicide

कानपुर देहात. प्रदेश के कानपुर देहात जनपद का आलम ये है कि अपराध की एक अलग इबारत लिखता नजर आ रहा है। लूट, चोरी, हत्या के अतिरिक्त वर्तमान में जिले में शोहदों का आतंक भी तांडव कर रहा है। जनपद में शोहदे खुलेआम घूम घूमकर छात्राओं को अपना निशाना बना रहे हैं। शोहदे छेड़छाड़ और दहशत का वह इतिहास लिख रहे हैं, जो छात्राओं की सुरक्षा का ज़िम्मा लेने वाली पुलिस के मुंह पर कालिख से कम नहीं है। आज फिर एक छात्रा ने शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शोहदों ने इतना प्रताणित कर दिया कि उसने बेबस होकर मौत को गले लगा लिया। अहम बात ये कि ये राष्ट्रपति का गृह जनपद है। बावजूद इसके ज़िले में छात्राए महफूज़ नहीं है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया कानून व्यवस्था को लेकर डायल 100, 1090 महिला हेल्प लाइन, ऐन्टी रोमियो स्कार्ट और नारी सुरक्षा बल की शान में कसीदे पड़ते हुए नहीं थकते हैं। लेकिन इन बेबस छात्राओं के दर्द का एहसास शायद किसी को नही है।

क्या है पूरा मामला...
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र का भाल गांव एक बेबस छात्रा की मौत का गवाह बना हुआ है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा प्रियंका अपने उज्जवल भविष्य का ख्वाब देख रही थी, लेकिन गांव के दबंग युवक चन्दन और लोकेश ने प्रियंका के सपनों को एक पल में चकनाचूर कर दिया। बताया गया कि चन्दन और लोकेश प्रियंका को अपनी हवस की भूख का निवाला बनाना चाहते थे। प्रियंका अभी महज़ 15 साल की थी। बचपन से निकलकर उसने अभी अपने उज्ज्वल भविष्य की कल्पना मात्र की थी। इसलिए वह अपनी नानी के घर भाल गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कई दिनों से चन्दन और लोकेश लगातार प्रियंका के साथ छेड़ छाड़ करते प्रियंका जब विरोध करती तो उसे तरह तरह की धमकियां दी जाती थी। बेबस प्रियंका ने घरवालों के साथ जाकर चन्दन और लोकेश के घर शिकायत की लेकिन दोनों के घरवालों ने अनसुनी करते हुए बाहर का रास्ता दिखाकर प्रियंका के घरवालों को भगा दिया।

एग्जाम देने जा रही छात्रा को पकड़ लिया और...
इसके बाद चंदन और लोकेश का आतंक शुरू हो गया। फिर चन्दन और लोकेश ने योजना बनाकर पेपर देने जा रही प्रियंका को पकड़ लिया और उसकी अस्मत से खेलना चाहा तो प्रियंका ने जोरदार विरोध कर अपनी आबरू बचाकर वहां से भाग आयी। लेकिन अपने मंसूबे में नाकामयाब होने के चलते चन्दन और लोकेश जाते जाते प्रियंका को उठा ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए। शोहदों की धमकियों से आजिज होकर छात्रा बुरी तरह टूट गयी और बेबस होकर उसने घर में मौका पाकर गले मे फांसी का फंदा डाल लिया और हमेशा के लिए मौत की आगोश में सो गयी।

लोग आक्रोशित, पुलिस महकमे में हड़कंप
प्रियंका की मौत की खबर आग की तरह पूरे ज़िले में फ़ैल गयी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फ़ैली हुई है। लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। पुलिस ने शोहदे चन्दन और लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देखें वीडियो...

Published on:
27 Mar 2018 06:09 pm