कानपुर

बिकरु कांड: ढाई साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटी खुशी दुबे बोली- अखिलेश यादव बहुत अच्छे

Khushi Dubey said, "Akhilesh Yadav is very good." कानपुर में बिकरु कांड में गिरफ्तार की गई खुशी दुबे ने अखिलेश यादव का शुक्रिया अदा किया है, जो जेल में ढाई साल रहने के बाद जमानत पर है। जिसे शादी के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

2 min read
Jan 12, 2026
फोटो सोर्स- खुशी दुबे वायरल वीडियो ग्रैब

Khushi Dubey said, "Akhilesh Yadav is very good." कानपुर बिकरु कांड: ढाई साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटी खुशी दुबे ने अपना एक वीडियो वायरल किया है। जिसमें उसने अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया है और कहा है कि आप बहुत अच्छे हैं। दरअसल खुशी दुबे बिकरु कांड में आरोपी बनाई गई थी और उसे जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उसके घर की हालत काफी खराब हो गई। मां भी बीमार हो गई। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए कहा था। लेकिन पैसे के अभाव में मां का ऑपरेशन नहीं करवा पा रही थी। 2023 में सुप्रीम कोर्ट से खुशी दुबे को जमानत मिली थी। इसके बाद लगातार वह मां के ऑपरेशन उपचार के लिए प्रयासरत थी। लेकिन कहीं से मदद नहीं मिली। अखिलेश यादव से मदद मिलने के बाद उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। ‌

ये भी पढ़ें

अखिलेश यादव का एक्स पर पोस्ट: जब कोई ‘अदृश्य’ करवाता है तभी ऐसा बड़ा काम लेता है आकार

सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

उत्तर प्रदेश के कानपुर का बिकरु कांड देश-विदेश में चर्चा में आ गया था। जब विकास दुबे और उसके गुर्गों ने दबिश देने आई टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें सीओ सहित पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने विकास दुबे और खुशी दुबे के पति अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया था। यह घटना खुशी दुबे की शादी के 2 दिन बाद हुई थी। अभी हाथों की मेहंदी का रंग उतरा भी नहीं था कि खुशी दुबे विधवा हो गई और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में जमानत दी है।

खुशी दुबे ने अपना वीडियो किया वायरल

खुशी दुबे ने नमस्कार के साथ अपना वीडियो शुरू किया है। उन्होंने कहा कि उनका नाम खुशी दुबे है। मैं उस बिकरु कांड से हूं जिसमें उन्हें निर्दोष बताया गया था। इसके बाद भी ढाई साल तक उन्हें जेल में रखा गया। इस दौरान उनके घर की हालत काफी खराब हो गई। उनकी मां की तबीयत भी गंभीर थी। उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा।

डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी

अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है। उनके घर की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह अपनी मां का ऑपरेशन कर सकें और उनकी जिंदगी बचा सकें। इस संबंध में मैंने कई लोगों से मदद मांगी। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। जैसे ही अखिलेश यादव को इस बात की जानकारी हुई कि एक गरीब ब्राह्मण बेटी को मदद की जरूरत है तो उन्होंने मदद की।

अखिलेश यादव को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं

खुशी दुबे ने कहा कि अखिलेश यादव के कारण उनकी मां का ऑपरेशन हुआ है। उनके पास धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं है, लेकिन उनका धन्यवाद करती हूं कि आपकी वजह से फिर वह अपनी मां से मिल पाएगी। आप बहुत अच्छे हैं। मैं आपका सिर्फ शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

Also Read
View All

अगली खबर