कानपुर

प्लीज मेरी बेटी को छोड़ दो… छोटी है अभी, फिर भी नहीं रुका हैवान, रेप कर बनाया अश्लील वीडियो

कानपुर के रावतपुर थाने में 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

2 min read
Jan 17, 2026
आरोपी प्रियांशु कोष्ठा पर दर्ज हुआ केस

Kanpur Crime News: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 16 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया और अब उसके साथ रेप करके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। पीड़िता की मां रो-रोकर बस यही कह रही है-'मेरी बेटी अभी बहुत छोटी है, उसे छोड़ दो।' पूरा परिवार डर और मानसिक तनाव में डूबा हुआ है।

ये भी पढ़ें

बांके बिहारी में VIP दर्शन के नाम पर करता था दोस्ती, फिर बना लेता था अश्लील वीडियो, कई युवतियों हुईं शिकार

बेटी कब से लापता है?

पीड़िता की मां काकादेव के जयप्रकाश नगर में रहती है। उसने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 3 अक्टूबर 2025 से घर से गायब है। मां का आरोप है कि रतनपुर के काशीराम कॉलोनी का रहने वाला युवक प्रियांशु कोष्ठा ने बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को ले गया। मां ने पहले भी पुलिस और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन बेटी अब तक नहीं मिली।

13 जनवरी को क्या हुआ?

मां ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 जनवरी को आरोपी प्रियांशु ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो के कारण परिवार को बहुत शर्मिंदगी और डर का सामना करना पड़ रहा है। आरोपी युवक परिवार को लगातार धमकी भी दे रहा है। मां का कहना है कि हम बहुत डरे हुए हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

मां ने रावतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डीसीपी वेस्ट काशिम आब्दी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रियांशु कोष्ठा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी ईमानदारी और तेजी से की जा रही है। डीसीपी ने यह भी कहा कि युवती और आरोपी के बीच पहले से बातचीत चल रही थी। आरोपी प्रियांशु पहले भी एक बार जेल जा चुका है। पुलिस अब बेटी की तलाश और आरोपी को पकड़ने में जुटी हुई है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल

मां रोते हुए बार-बार यही कह रही हैं कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है, बहुत छोटी है। परिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से बहुत परेशानी हो रही है। समाज में इज्जत का सवाल है और डर है कि कहीं बेटी को और नुकसान न पहुंचे। परिवार पुलिस से बस इतनी गुहार लगा रहा है कि जल्द से जल्द बेटी को सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

Published on:
17 Jan 2026 10:46 am
Also Read
View All

अगली खबर