कानपुर

Kanpur News: दुबई में फंसे कानपुर के अभिजीत, लगाई गुहार, बोले–“हमें वतन वापस बुलाया जाए”

Dubai Stranded Indians:दुबई में बढ़ते तनाव और उड़ानें रद्द होने से कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत वहां फंस गए हैं। होटल के पास धमाकों और आसमान में ड्रोन के वीडियो भेजकर उन्होंने भारत सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
Feature image

कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप इन दिनों दुबई में फंसे हुए हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल जंग के बाद हालात अचानक बिगड़ गए हैं। अभिजीत के मुताबिक, क्षेत्र में हमलों के कारण दुबई में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से वह और उनके जैसे कई भारतीय नागरिक फिलहाल वहीं रुकने को मजबूर हैं।

यहां के हालात सामान्य नहीं है -

अभिजीत कश्यप ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की है।जो की सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं अभिजीत कश्यप, कानपुर का रहने वाला हूं। मेरा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। ईरान-इजरायल जंग के कारण यहां हालात सामान्य नहीं हैं। हमारी एयरलाइंस की फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। यूएई सरकार हमारा अच्छे से ख्याल रख रही है, लेकिन अभी हमारे पास अपने देश लौटने का कोई अवसर नहीं है। भारत सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि हमें और हमारे जैसे सभी भारतवासियों को सुरक्षित वापस बुलाया जाए।

उपलब्ध कराई गई है व्यवस्था -

अभिजीत ने बताया कि दुबई प्रशासन की ओर से फिलहाल भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बावजूद इसके, अनिश्चित हालात और लगातार मिल रही खबरों से लोगों में डर का माहौल है। वही कानपुर स्थित उनके घर में मां और पत्नी लगातार पूजा-पाठ कर उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रही हैं।इस के साथ ही परिजनों ने सरकार को जल्द से जल्द विशेष उड़ानों की व्यवस्था कर वापस ले जाने की गुहार लगाई है।