7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanpur News:भाजपा जिलाध्यक्ष के देवर-देवरानी व भतीजा घायल, रिश्तेदार के घर जा रहे थे होली मिलने

Kanpur Dehat Road Accident: होली के दिन अज्ञात कार ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के देवर-देवरानी को मामूली चोटें, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर रेफर किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में होली के मौके पर जरेलापुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान के देवर, देवरानी और भतीजा घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया।सूचन पर पहुंची पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बीजेपी जिलाअध्यक्ष के भतीजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुखरायां निवासी सुधीर सचान अपनी पत्नी उपमा सचान और पुत्र शुभ के साथ स्कूटी से होली मिलने जा रहे थे। उपमा सचान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं, जबकि सुधीर सचान तमिलनाडु की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और पर्व के लिए तीन दिन पहले ही घर आए थे। उनका पुत्र शुभ बीकेएलडी स्कूल, अल्लापुर में कक्षा 12 का छात्र है।

बताया गया कि जैसे ही परिवार की स्कूटी जरेलापुर मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुधीर और उपमा सचान को मामूली चोटें आईं, जबकि शुभ गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को पुखरायां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद शुभ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वही घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान मौके पर पहुंचीं। उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक विनोद कटियार सहित कई पार्टी कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फरार कार चालक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग