4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:शहरभर में घुमाया, सुनसान सड़क पर पीटा और फिर लूट, मुकदमा दर्ज

Auto Gang Loot Kanpur:नवाबगंज क्षेत्र में ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को शहरभर घुमाने के बाद सुनसान सड़क पर पीटकर 2.70 लाख रुपये, मोबाइल और कपड़े लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के इरादे से घर से निकला युवक शातिर बदमाशों के जाल में फंस गया। आरोप है कि ऑटो सवार तीन बदमाशों ने पहले उसे भरोसे में लिया, फिर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहरभर घुमाया और आखिर में सुनसान सड़क पर ले जाकर मारपीट कर 2.70 लाख रुपये नकद, मोबाइल और कपड़े लूट लिए।वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खरीदने निकले थे बुलेट -

फतेहपुर के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिहा निवासी व वर्तमान में साकेतनगर में रह रहे उमाकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 2.70 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर बुलेट खरीदने निकले थे। सागर मार्केट में मोबाइल की मरम्मत कराने के बाद नवीन मार्केट से कपड़े खरीदे। शाम को परेड चौराहे से एक ऑटो में बैठ गए, जिसमें पहले से दो युवक मौजूद थे। ऑटो में बैठा एक युवक बार-बार थूकने का बहाना कर संदिग्ध हरकतें कर रहा था। शक होने पर वह बीच रास्ते उतर गए और पैदल चलने लगे। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बड़ा चौराहा पहुंचने पर वही ऑटो चालक दोनों युवकों के साथ दोबारा सामने आ गया। साकेतनगर छोड़ने का भरोसा देकर उन्हें फिर ऑटो में बैठा लिया और दोनों के बीच में बिठा दिया।

शहर के अलग-अलग इलाकों में घुमाया -

ऑटो तेज आवाज में गाने बजाते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा। वह एनआरआई सिटी गेट नंबर दो के पास और फिर बिठूर गंगा बैराज की सड़क पर ले गए।जिसके चलते काफी रात हो गई। जब उन्होंने विरोध किया और वापस चलने को कहा तो वह सभी वहीं रुक गए और मारपीट करने लगे। मारपीट करने के बाद बैग में रखें 2.70 लाख रुपये, मोबाइल फोन व कपड़े छीन लिए गए। धमकी देते हुए सड़क पर धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोले थाना प्रभारी -

नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध ऑटो की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।