कानपुर

Kanpur Traffic News: मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वालों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 775 वाहनों के चालान

Traffic Challan:कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और अवैध हूटर के खिलाफ अभियान चलाकर 775 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने कहा कि सड़क पर स्टंट और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

2 min read
May 11, 2026
सांकेतिक फोटो

Kanpur News: कानपुर नगर पुलिस और यातायात पुलिस ने शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।अभियान के तहत प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने वाहनों की सघन जांच की। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा मजबूत करना और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना था। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें

Kanpur Dehat News: लोडर ने ऑटो को मारी टक्कर,पिता-बेटी की मौत,8 घायल

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कार्रवाई

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई की गई। ट्रकों और भारी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न भी हटवाए गए। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली-लाल बत्ती और हूटर के खिलाफ भी चालान किए गए। पुलिस ने मौके पर ही कई वाहनों को रोककर जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराने की अपील की।

775 वाहनों के काटे गए चालान

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान कुल 775 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस उपायुक्त यातायात रविंद्र कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने और तेज आवाज वाले उपकरण लगाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि सड़क पर नियमों का पालन कराने के लिए लगातार चेकिंग की जाएगी ताकि शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने, तेज आवाज फैलाने और यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी असुविधा होने पर तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 जारी किया है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क पर धैर्य और नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि एंबुलेंस या अन्य आपातकालीन वाहनों को देखते ही तुरंत रास्ता दें, ताकि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Published on:
11 May 2026 03:07 pm
Also Read
View All