कानपुर

अटल जी का निकलना था अस्थि कलश, बम विस्फोट से दहल उठा रामनगर

अराजकतत्वों ने महौल बिगाड़ने के रखी थी साजिश, बम की चपेट में आने सक एक गाय की मौत, इलाके के लोग डरे

3 min read
Aug 19, 2018
अटल जी का निकलना था अस्थि कलश, बम विस्फोट से दहल उठा रामनगर

कानपुर। फीलखाना थानाक्षेत्र स्थित रामनगर बाजार में रविवार को कूड़े के ढेर में छिपा कर रखे बम में विस्फोट हो गया, जिससे एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और बम के नमूने भर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि गाय कूड़े के ढेर में जैसे ही मुंह मारा वैसे ही विस्फोट हो गया। गाय का पूरा जबड़ा उड़ गया। बतादें, आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थ कलश कानपुर आना था और रामनगर सहित पूरे शहर में भ्रमण करना था। पर एकाएक कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया गया। विस्फोट की खबर से बीजेपी नेता खासे नाराज हैं और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा से की है।

गाय के मुंह लगाते हुआ विस्फोट
फीलखाना थानाक्षेत्र के रामनगर बाजार में कूड़े के ढेर को गाय खा रही थी। तभी उसके मुंह के बम में टकरा गया और उसमें विस्फोट हो गया। बम विस्फोट के चलते गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर जाकर नगर निगम की टीम को बुला कूड़ा हटावाया और बम के नमूने जांच के लिए भरे। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से नगर नगर के सफाई कर्मी नहीं आने के चलते सड़क के बाहर कूड़े का ढेर लग गया था। तभी किसी अराजकत्व ने महौल खराब के करने के चलते बम कूड़े के ढेर में छिपा दिया। बम फटने से आसपास के घरों की खिड़कियां टूट गई और दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी।

निकलनी थी अस्थि कलश यात्रा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के तहत यूपी की सभी नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन होना है। इसी के तहत रविवार को अस्थि कलश रविवार को कानपुर आना था और रथ के जरिए पूरे शहर में कलश यात्रा को भ्रमण करना था, लेकिन किसी कारण से आज अस्थि कलश शहर नहीं पहुंचा। रथ को रामनगर से भी होकर गुजरना था। बीजेपी नेताओं ने कहा कि किसी ने बम विस्फोट कर महौल बिगाड़ने की साजिस रची है। अगर अस्थि कलश आज निकलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगर वार्डन अंकित पांडेय ने बताया कि कुछ लोगों ने महौल खराब करने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने उनके मंसबूं को कामयाब नहीं होने दिया। बम की मारक क्षमता बहुत अधिक थी। विस्फोट के बाद गाय कई फिट ऊपर उछल गई थी।

इन इलाकों से निकलनी थी कलश यात्रा
नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अस्थि कलश यादव रविवार को निकलनी थी, लेकिन किसी कारण के चलते कार्यक्रम को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि जाजमऊ से हरजिंदर नगर चौराहा से अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी जो लाल बंगला, पंडित उपवन चौराहा, नरोना चौराहा, फूलबाग, रामनगर बाजार, बड़ा चौराहा, परेड, चुन्नीगंज, बकरमंडी, मोती झील(मधुराज नर्सिंग होम), हैलट गोल चौराहा, रावतपुर स्टेशन तिराहा के सामने से कंपनी बाग (अंबेडकर चौराहा) से विष्णुपुरी कॉलोनी होते हुए गंगा बैराज स्थित बाईपास से बिठूर के ब्रह्मावर्त गंगा तट पर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ,गगा में विसर्जन किया जाएगा।

पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए अरोपियों को पहचान कर रही है। डिप्टी एसपी ने बताया कि कूड़े के डेर में बम विस्फोट की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर नगर निगम कर्मचारियों को बुलाकर कूड़ा हटावाया गया। बम के नमूने भरे गए हैं। बम की चपेट में आने से एक गाय की मौत हुई है। वहीं गाय की मौत पर बजरंगदल व विहिप के कार्यकर्ताआ गुस्से में है। विहिप के नेता रामधर त्रिपाठी ने बताया कि एक निर्दोष पक्षु की हत्या की गई है। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजें।

ये भी पढ़ें

IIT Kanpur को राहत, रैंक लिस्ट को दोबारा जारी करने के फैसले पर रोक

Published on:
19 Aug 2018 02:25 pm
Also Read
View All