उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी अभी से तेज होने लगी है। मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने दावा किया है कि अगले चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे। कानपुर में दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ सालों में कई बदलाव हुए हैं, जिनका फायदा जनता को मिला है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें बाबर से प्यार है, उन्हें बाबर के देश चले जाना चाहिए। अनामिका ने योगी के लिए नया गीत लिखने की भी जानकारी दी।